कोरिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर(कोरिया), 22 दिसंबर। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रेमाबाग स्थित आश्रय स्थल में जिला स्तर पर लैंगिग समानता एवं लैंगिक उत्पीडऩ, लैंगिक भेदभाव के विरूद्ध समुदाय आधारित राष्ट्रव्यापी अभियान विषय पर कार्यशाला, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर पालिका परिषद् बैकुण्ठपुर द्वारा आयोजित किया गया ।
मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव जी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् बैकुण्ठपुर नविता शिवहरे उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद् बैकुण्ठपुर आशीष यादव, एडिसनल एसपी रोहित झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग प्रिती चखीयार उपस्थित थी।
कार्यक्रम में अम्बिका सिंहदेव द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के उत्थान के संबंध में जानकारी दी गई एवं एडिशनल एसपी द्वारा पुलिस एवं साईबर क्राइम एवं रोकथाम के बारे में चर्चा की गई एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडऩ (रोकथाम निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 और आंतरिक शिकायत समिति, संविधान द्वारा पारित अधिनियम के बारे में बताया गया।
मुक्ता सिंह चौहान ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं महिलाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सिटी मिशन मैनेजर शुचि पाण्डेय एवं कुमारी अलिशा शेख द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्पन्न करने में समस्त जनप्रतिनिधियों की मुख्य भूमिका रही एवं समस्त जनप्रतिनिधी एवं उपस्थित रहे।