कांकेर

ब्लाक कांग्रेस संगठन की होगी प्रमुख भूमिका
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 25 दिसंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस संचालन समिति के निर्णय के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा अभियान का विस्तार करते हुए 26 जनवरी 2023 से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी के विशेष उपस्थिति में, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मनोज मण्डावी का श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि देश की जनता का भारत जोड़ो अभियान में राहुल जी के प्रति जो विश्वास देखने मिला है वह उस अभियान के सफलता का प्रमाणा है। इससे पूरे भारत वर्ष में कांग्रेस पार्टी को एक मजबूती मिली है । इस अभियान को विस्तारित करते हुए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने संगठन के द्वारा निर्णय लिया गया है। 26 जनवरी 2023 से यह प्रारंभ होगा। यह अभियान आम जनता से सीधे संवाद का माध्यम बनेंगी। इस अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से ब्लाक संगठनों का दायित्व प्रमुख रहेगा। जिसके लिए गांव-गांव प्रत्येक घर तक जाकर कांग्रेस के कार्यकर्ता जनसम्पर्क करेंगे और लगभग 02 महिने तक पदयात्रा का आयोजन किया जायेगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का एक सम्मेलन रखा जाएगा, जिसे कार्यकर्ता मेला का नाम दिया गया हैै। राज्य स्तरीय अभियान में कार्यकर्ता महासंगम अभियान चलाकर महारैली निकाली जाएगी। मोदी सरकार के विफलता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास इस अभियान के माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें।
सुभद्रा सलाम ने बताया कि आगामी चुनाव में बूथ स्तर के पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। प्रदेश संगठन से मिले दिशा निर्देश के अनुसार प्रत्येक बूथ में बूथ कमेटी का गठन किया गया है। जिसकी वर्तमान में समीक्षा की आवश्यकता है और जो सक्रिय है उन्हें और मजबूत करना है तथा निष्क्रीय पदाधिकारी को हटाने का भी निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके लिए प्रत्येक ब्लाक में बूथ, सेक्टर, जोन के कार्यकर्ताओं की जल्द ही बैठक तय करना है।
नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मण्डावी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं परिश्रम से मुझे विधानसभा उपचुनाव में विजय प्राप्त हुई है । जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव भूपेश बघेल के नेतृत्व में हम सब को मिलकर लडऩा है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को सहयोग करने हेतु अपील की।
विधायक अनूप नाग ने कहा कि कार्यकर्ता 2023 एवं 2024 विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाये। जिस प्रकार देश में मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों से आम जन परेशान एवं हताश है हमे छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के जनहित से जुड़े योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें अपने पक्ष में विश्वास जितने की कोशिश करना होगा तभी हम 2023 एवं 2024 के आम चुनाव में जीत हासिल कर सकेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर संगठन प्रभारी पीयूष कोसरे, पूर्व मंत्री शिव नेताम, पूर्व विधायक कांकेर शंकर धु्रवा, सुनील पाढ़ी, सुनिल गोस्वामी जनकनंदन कश्यप, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, गिरवर साहू, नरेन्द्र यादव, बसंत यादव, रोमनाथ जैन, मनोज जैन, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, सुनील गोस्वामी, आरती श्रीवास्तव, याशीन कराणी, ठाकुर राम कश्यप, किशोर मरकाम, हिरवेन्द्र साहू, इन्द्रजीत विश्वास, तरेन्द्र भण्डारी, धर्मेन्द्र मेहता, नंदकिशोर राठी, राजेश भास्कर, पुरूषोत्तम पाटिल, किशोर मरकाम, गफ्फार मेमन, सुरेश सलाम, सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री सुनील गोस्वामी ने किया ।