कोरिया

कोरिया : कई बड़े मामले सुलझाए, अपहरण-हादसों में कमी
02-Jan-2023 2:37 PM
कोरिया : कई बड़े मामले सुलझाए, अपहरण-हादसों में कमी

एसपी ने बताई एक वर्ष की उपलब्धियां

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 2 जनवरी।
कोरिया जिले में बीते वर्ष 2022 में इसके पूर्व के वर्ष 2021 की तुलना में विभिन्न तरह के अपराधों में बढ़ोतरी हुई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की उपलब्धियां उससे कही ज्यादा रही। कोरिया पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने प्रेस वार्ता कर बीते एक वर्ष की उपलब्धि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि आंकड़े अविभाजित कोरिया जिले के नहीं है नए जिले के निर्माण के बाद सिर्फ कोरिया जिले के है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनुसार वर्ष  2021 में कुल पंजीकृत  अपराध 891 रही लेकिन वर्ष  2022 में पंजीकृत अपराधों की संख्या  936 रही जो इसके पूर्व के वर्ष से  4.70 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं वर्ष  2022 में कुल पंजीकृत  936 केसों में  903 का निराकरण कर दिया गया और सिर्फ 33 मामले ही लंबित रहे है इस तरह कोरिया पुलिस द्वार कुल दर्ज अपराधों में 96.47 प्रतिशत का निराकरण कर दिया गया।

इस तरह भले ही बीते वर्ष  2022 में अपराधों में बढ़ोतरी हुई, लेकिन पुलिस की चुस्त व्यवस्था के कारण विवेचना करने में आगे रही। जिले में वर्ष  2022 में कुल 282 मर्ग के मामले में 244 का निराकरण किया गया, वहीं  सिर्फ  38 लंबित है जिसमें से  11 पूर्व के मामले शामिल है। इसके अलावा वर्ष  2022 में कोरिया पुलिस के तत्परतापूर्वक कार्य के चलते कई महत्वपूर्ण अपराधों में कमी आई।

जानकारी  के अनुसार वर्ष 2021 में अपहरण के  28 मामले दर्ज थे वर्ष वर्ष  2022 में 22 मामले अपहरण के रहे। इस तरह  27 प्रतिशत की कमी आई। नकबजनी के वर्ष  2021 में  30 मामले सामने आये थे वहीं वर्ष  2022 में  27 मामले इसमें 11 प्रतिशत की कमी आई। शीलभंग के वर्ष  2021 में 41 प्रकरण दर्ज किए गए थे वहीं वर्ष  2022 में  32 मामले दर्ज किए गए। इस तरह इसमें  28 प्रतिशत की कमी आई।

उन्होंने बताया कि आगजनी के वर्ष 2021 में 5 मामले रहे जबकि वर्ष  2022 में  3 मामले हुए। धोखाधड़ी के वर्ष  2021 में 14 मामले दर्ज किये गये थे, वहीं वर्ष  2022 में 10 मामले ही दर्ज किए गए। इसके अलावा वर्ष  2021 में हत्या के  12 मामले दर्ज किये गये थे, जबकि वर्ष  2022 में  14 मामले दर्ज किए गए। चोरी के मामले वर्ष  2021 में  50 दर्ज किए गए थे वहीं वर्ष  2022 में  73 मामले दर्ज किए गए। वर्ष  2022 में 2 मामले दहेज मृत्यु के दर्ज किए गए। इस तरह वर्ष  2022 में कई महत्वपूर्ण मामले में कमी आईं।

निजात अभियान की सफलता
कोरिया पुलिस द्वारा चलाए गए, निजात अभियान के तहत नशे व  मादक पदार्थ से जुड़े कारोबार में अंकुश लगाने में काफी सफलता मिली। इस अभियान के तहत प्रत्येक थाना क्षेत्रों में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जाती रही। जानकारी के अनुसार आबकारी एक्ट में वर्ष  2021 में  294 प्रकरणों में 788.120 लीटर शराब  जप्त किये गये थ जबकि वर्ष  2022 में  444 प्रकरणों में  884.972 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।  वहीं नारकोटिक्टस एक्ट में वर्ष  2022 में  34 प्रकरणों में  11.450 किग्रा गांजा, एवं  5324 नग नशीली दवा, कफ सिरफ, इंजेक्शन, टेबलेट आदि जप्त किया गया।  जबकि वर्ष  2021 में  47 प्रकरणों में  9.200 किग्रा गॉजा,  134 गांजा पौधा, 0.520 मिग्रा ब्राउन शुगर एवं  1834 नग नाशीली दवा जब्त किया गया।

दुर्घटना के मामले में कमी  
उन्होंने बताया, कोरिया जिले में वर्ष  2022 में दुर्घटना के मामले में वर्ष  2021 के मुकाबले वर्ष 2022 में कमी दर्ज की गयी। जानकार के  अनुसार वर्ष  2021 में कुल 159 दुर्घटना हुए वही वर्ष  2022 में 144 दर्ज किए गए,  इस तरह बीते वर्ष दुर्घटना के मामले में  10 प्रतिशत की कमी आई। इसी तरह घायलों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई। वर्ष 2021 में कुल  5401 घायल हुए थे, जबकि वर्ष  2022 में सिर्फ  81 घायल दर्ज किए गए थे। इस तरह  32 प्रतिशत की कमी आई। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई में भी वर्ष  2022 में बढ़ोतरी हुई वर्ष  2021 में जहां  5401 कार्रवाई की गयी वहीं वर्ष  2022 में  6970 कार्रवाई की गई।

सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत कई उल्लेखनीय कार्य
वर्ष  2022 में कोरिया पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के कार्य में कई कार्य कराये। सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाया गया महिला पेट्रोलिंग की शुरूआत की गयी, जिसमें महिलाओं, बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों में नियत्रण पाने का प्रयास किया गया।  अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया जाकर लोगों को जागरूक किया गया। सामुदायिक पुलिस के तहत कोरिया के लगभग सभी ग्रामों में संचालित चलित थानों का आयोजन किया गया। जिसमें प्राप्त शिकायतों का त्वरित रूप से निराकरण करने का कार्य भी किया गया। वही आन लाईन धोखाधड़ी, एटीएम फ्राड, फर्जी लॉटरी से बचने की हिदायत दी जा रही है।

बहुचर्चित मामले में उपलब्धियां
कलेक्ट्रेड कोरिया के नजारत शाखा में करोडों रूपये के ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के आरोपी पकड़े गये। कलेक्टर कार्यालय के नजारत शाखा से लगभग  21 चेकों की क्लानिंग कर अलग-अलग राशि का चेक विभिन्न बैकों के ब्रांच से कोर बैंकिंग द्वरा फर्जीवाडाा किया गया था। थाना बैकुठपुर में मोटर सायकल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर को थाना बैकुण्ठपुर की टीम ने गिरफ्तार किया जिसमें मप्र व छग के सरहदी जिले में चोरी गयी  17 नग दो पहिया वाहन जब्त किये गये। थाना चरचा में  70 हजार का जुआ के साथ  6 आरोपियों को पकड़ा गया। थाना बैकुण्ठपुर द्वारा खडगवां मार्ग में लिप्ट मांगने के बहारे चाकू अडाकर लूट के मामल में आरोपियों को पकडा और नगद रकम  1 लाख  18 हजार रूपये की संपत्ति बरामद की।

मारूती इको कार के साईलेंसर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफास कर सरगुजा रेंज में  76 एवं बिलासपुर जिले में 17 इको कार के साईलेंसर कीमत  46.50 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार किया गया। चरचा थाना में शादी का झांसा देकर बलात्मार करने वाल आरोपी राम किशोर पण्डो को चंद घंटे में गिरफ्तार किया गया। चरचा थाना में ही पिकप में लाखों का अवैध कोयला बरामद की यी। सोशल मीडिया के कार्यवाही में मोबाईल धार सुदर्शन (23) निवासी खोड पाण्डवपारा के द्वारा अपने मोबाईल से सोशल मीडिया एवं इंस्टाग्राम में बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियों अपलोड किया गया जिसे आइटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। इस तरह कोरिया पुलिस की वर्ष 2022 में कई उपलब्धियां शामिल है।
 


अन्य पोस्ट