नारायणपुर

file photo
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 2 जनवरी। वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में नारायणपुर जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों से अब तक 1 लाख 87 हजार 294 क्विंटल खरीदी की गयी है।
जिले के उपार्जन केन्द्र एडक़ा में 15 हजार 287 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 22 हजार 532 क्विंटल, ओरछा में 2 हजार 95 क्विंटल, कोहकामेटा में 558 क्विंटल, बासिंग में 2 हजार 21 क्विंटल, छोटेडोंगर में 12 हजार 682 क्विंटल, झारा में 19 हजार 973 क्विंटल, कन्हारगांव में 3 हजार 453 क्विंटल, धौड़ाई में 16 हजार 705 क्विंटल, नारायणपरु में 19 हजार 119 क्विंटल, सोनपुर में 440 क्विंटल, चांदागांव में 7 हजार 787 क्विंटल, बेनूर में 21 हजार 164 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 11 हजार 651 क्विंटल, बाकुलवाही में 15 हजार 954 क्विंटल और बिंजली में 16 हजार 477 क्विंटल धान की खऱीदी की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर जिले के किसानों से धान खरीदी 1 नवम्बर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 16 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले के कुल 9 हजार 291 पंजीकृत किसानों से 31 जनवरी 2023 तक धान की खरीदी की जायेगी। इन किसानों को 38 करोड़ 53 लाख 8 हजार 40 रूपये का भुगतान किया गया है।