जान्जगीर-चाम्पा

विकासखंड स्तरीय मानस  ज्ञान प्रतियोगिता
11-Jan-2023 3:55 PM
विकासखंड स्तरीय मानस  ज्ञान प्रतियोगिता

बलौदा, 11 जनवरी। विकास खंड स्तरीय मानस ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन मां अन्नधरी दाई पहरिया के पावन धरा पर आयोजित किया गया। शुभारंभ नम्रता कन्हैया राठौर अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदा एवं अतिथियों द्वारा किया गया तीन दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर 20 ग्राम के रामायण मंडली ने भाग लिया।

अध्यक्ष नम्रता कन्हैया राठौर ने कहा कि इस मानस ज्ञान प्रतियोगिता में श्री राम चरित मानस गंथ को विभिन्न गांवों से आए मंडली के द्वारा रामकथा का रसपान कराया जाएगा। इस अवसर पर आकाश सिंह सीईओ नम्रता नामदेव जनपद उपाध्यक्ष बबीता साहू नर्मदा रजक, जनपद सदस्य कन्हैया राठौर, पूर्व अध्यक्ष राघवेन्द्र नामदेव, राजेन्द्र शर्मा सरपंच आनंद नामदेव, उत्तम निषाद , संतोष रजक, नीलेश देवांगन, अरूण यादव,  बी के पटेल, ओंकार चौबे सचिव द्वारिका यादव, कृष्ण कुमार राठौर, बलवंत सिंह,  जीतेन्द्र कश्यप, शान्डील करमदा, अमृत पटेल सहित पहरिया  गतवा परसदा पुरेना करमदा रैनपुर औराई खुर्द के साथ आपपास के मानस मंडली के साथी ने भाग लिया।
 


अन्य पोस्ट