मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर
जयंती पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद
12-Jan-2023 6:22 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 12 जनवरी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ में गुरूवार को स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस मनाया गया। शाला के प्राचार्य सत्येन्द्र सिंह द्वारा स्वामी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। व्याख्याता नारायण तिवारी द्वारा उनके जीवन पर विस्तृत जानकारी दी गई।
स्वामी विवेकानंद के जन्म से मृत्यु तक की यात्रा पर उनके द्वारा किए गए संघर्ष, त्याग, ज्ञान, को प्रेरणा दायक मानते हुए जीवन जीने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर टी. विजय गोपाल राव, अर्चना वैष्णव, अन्ना मैरी एक्का, चंदन द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे