दन्तेवाड़ा

बचेली पुलिस ने लगाया जन चौपाल
14-Jan-2023 7:03 PM
बचेली पुलिस ने लगाया जन चौपाल

   बाल अपराध, सायबर क्राइम, यातायात नियमों की दी जानकारी   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 14 जनवरी। पुलिस व जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने के उद्देश्य से नेरली के स्कूलपारा में ग्राम पंचायात कार्यालय में बचेली पुलिस द्वारा शुक्रवार को जनचौपाल लगाया गया। जिसमें ग्राम के सरपंच, पंच व ग्रामवासियों की बैठक लेकर जनसंवाद कर ग्राम की समस्याओं को सुना तथा मौके पर उनके समस्याओं का निराकरण भी किया गया। 

चौपाल में लोगों को विभिन्न अपराधों जैसे महिलाएं व बाल अपराध, युवा पीढ़ी को नशे से बचने, सायबर क्राइम संबंधी, ऑनलाईन बैकिंग फ्रॉड, सडक़ हादसों से बचने यातायात नियमों की जानकारी, सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों के बारे में बताया गया। साथ ही सभी को कानून का पालन करने, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी प्रकार की समस्या होने एवं संदिग्ध लोगों व मुसाफिरों के संबंध में जानकारी होने पर थाना में जानकारी देने व सपंर्क करने समझाइश दिया गया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news