कवर्धा

बोड़ला, 15 जनवरी। विकासखंड के ग्राम सिंघारी के हाई स्कूल में कृषि विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 मनाया गया। जिसमें 11व 12वी के 195 विद्यार्थी को पोषक मिलेट्स फसल कोदो, कुटकी, रागी के बारे में कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। विभाग के अधिकारियों द्वारा रागी फसलों की के पोषण आहार मे उपयोगिता, के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।
रागी फसलों के अन्य फायदे जैसे औषधि लाभ, वजन घटाने, मोटापा कम करने, हड्डिया की मजबूती करने में मधुमेह मरीज के भोजन मे उपयोग हाई बी पी कम करने हेतु तनाव मुक्त मे एनीमिया मरीजों के खून बढ़ाने मे सहायक होते है शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है। कायक्रम में शासकीय हाई स्कूल सिंघारी के प्राचार्य शमाखन सिंह मरकाम 14 स्टाफ सहित कृषि विभाग से व. कृ. वि. अधि. जे. आर. ठाकुर, क्षेत्रीय ग्रा. कृ. वि. अधि. रवेन्द्र बंजारे, विकास वर्मा उपस्थित रहे।