गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 16 जनवरी। आम आदमी पार्टी के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के नवापारा में वार्ड स्तर पर संगठन अभियान चलाया गया। अभनुपर विधासभा के पूर्व अध्यक्ष मोहन चक्रधारी के नेतृत्व में रविवार को नगर के बढ़ईपारा वार्ड में पार्टी का संगठन विस्तार का कार्यक्रम की शुरुआात की गई।
इस दौरान उन्होंने दिल्ली और पंजाब में पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराया और सदस्यता भी दी गई।
आप नेता मोहन चक्रधारी ने बताया कि आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नजर आप का संगठन विस्तार किया जा रहा है, जिसके तहत विधानसभा स्तर पर पार्टी की विचारधारा से सहमत लोगों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। बताया कि आम आदमी पार्टी के पंजाब और दिल्ली सरकार के कामों को हर घर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा हमारे लिए हर वो कार्यकर्ता की अहमियत है जो आप पार्टी से जुडक़र जनसेवा करना चाहता है।
बूथ कार्यकर्ता पार्टी के कार्यों और विचारधारा से प्रभावित होकर मतदाता से जब संवाद करता है तब जीत सुनिश्चित मानी जाती है। हमारी पार्टी ऐसे ही जुझारू कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों की टीम आने वाले चुनाव के लिए तैयार कर रही है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहन चक्रधारी, शीत चंद्राकर, रुखमनी साहू, शकुंतला मांडले, संजय विश्वकर्मा, टीकम चंद साहू, द्वारिका साहू, विनोद शर्मा, विकास बांसवार, अजय शर्मा, भारत डेहरिया, रवि बांसवार, प्रमोद साहनी, रामवती शर्मा, अनीता, सुनीता, मीना, गायत्री कहार, दशोदा, दामिनी, बुधारी, रवि कंडरा आदि मौजूद थे।