दन्तेवाड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 16 जनवरी। मकर संक्राति पर्व पर नगर के गुरूद्वारा सिंघ सभा में लंगर का आयेजन किया गया। इससे पूर्व सिक्ख समुदाय के लोगो द्वारा गुरूद्वारे में भजन कीर्तन का आयोजन किया। सिक्ख धर्म के लोगो के अलावा अन्य लोग भी गुरूद्वारा पहुॅचकर मत्था टेक कर लंगर में शामिल हुए। कहा जाता है कि पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इसी पर्व को मनाया जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते है। इस पर्व पर पतंग बाजी भी खूब की जाती है। पतंग उड़ाने को लेकर नगर में बच्चो में खासा उत्साह देखा गया।
वही उत्साह एवं उमंग का पर्व लोहड़ी को नगर में धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी समाज का प्रमुख त्यौहार लोहड़ी पर्व खुशहाली और समृद्वि का प्रतीक है। गुरूद्वारा गुरू सिंघ सभा बचेली में लोहड़ी की पवित्र त्यौहार पर अग्नि के चारो आरे चक्कर काटते खुशी के गीत के साथ आग में तिल, गजक, मूंगफली, रेबड़ी, गुड़ की आहुति डालकर सुख समृद्वि की कामना की। उसके बाद लोगो को तिल, मूंगफली, लाई, रेवड़ी, मक्का का बना प्रसाद बाटा गया। इसमें सिक्ख धर्मो के लोगो के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए। बच्चो से लेकर बड़ो सभी ने अग्नि में आहुति डाली। इससे पूर्व में गुरूद्वारा में गुरूवाणी व पाठ का भी आयोजन किया गया।