गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 17 जनवरी। ग्राम कुर्रू (पचेड़ा) में युवा स्पोट्र्स क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय खो-खो टूर्नामेंट के उद्घाटन में युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन व युवा सरपंच गौरव शर्मा शामिल हुए। सर्वप्रथम किशोर देवांगन ने पूजा अर्चना कर खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया। प्रथम मैच सिवनी व कुर्रू के बीच खेला गया।
किशोर देवांगन ने कहा कि खेल को जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। खो-खो खेल के माध्यम से हम शारीरिक विकास के साथ साथ कैरियर निर्माण कर सकते है, जो खेल में हारने के बाद भी मन से हार नहीं मानता, वह खिलाड़ी ही असली बाजीगर है।
उन्होंने कहा कि जैसे मानसिक विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी प्रकार शारीरिक दक्षता के लिए खेल जरूरी है। देवांगन ने कहा कि खेल खेलने का कोई उम्र नहीं होता। वर्तमान आधुनिक युग में शरीर का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। किसी भी व्यक्ति का सर्वांगीण विकास खेल से ही संभव है। खेल के माध्यम से हम अपने समाज, नगर व राज्य का गौरव बढ़ा सकते हैं। खेल में जीत या हार मायने नहीं रखता। वर्तमान आधुनिक युग में हम खेल में भी अपने परिवार, समाज व गांव का नाम रौशन कर सकते हैं। खेल से हम टीम भावना, दृढ़ता, अनुशासन व नेतृत्व क्षमता विकास करते हैं तथा आने वाले पीढ़ी के लिए रोल मॉडल तैयार करते हैं। खेल के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ी को नई दिशा दे सकते हैं तथा युवाओं के भारत देश को विश्व पटल पर अलग पहचान दिला सकते हैं।
सरपंच गौरव शर्मा ने खिलाडिय़ों को हर संभव मदद करने की बात कही तथा इस प्रकार का भव्य आयोजन के लिए ग्रामवासियों को बधाई दी। कहा कि जिंदगी में हार या जीत मायने नहीं रखता बल्कि खेल खेलना महत्वपूर्ण है। समारोह में युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन, युवा सरपंच गौरव शर्मा, तिग्गा, अरशद हुसैन, तारक जी, बसंत यादव, राजेश वर्मा, सेवक राम साहू, संतु यादव, दिगंबर चौहान, दिलीप जांगड़े, प्रीतेश साहू, वीरेंद्र साहू, रजत राजपूत एवं अनेक युवा खिलाड़ी उपस्थित थे।