सरगुजा

मोदी सरकार के कुशासन से तकलीफ झेलती देश की आम जनता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है-राजकुमारी मरावी
21-Jan-2023 8:03 PM
मोदी सरकार के कुशासन से तकलीफ झेलती देश की आम जनता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है-राजकुमारी मरावी

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान तैयारी बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 21 जनवरी।
आगामी 26 जनवरी से प्रारंभ होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के क्रियान्वयन के संदर्भ में शनिवार को राजीव भवन में जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक अभियान की जिला प्रभारी राजकुमारी मरावी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

बैठक में सरगुजा जिला कांगे्रस के सभी ब्लॉक ईकाईयों को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक के दौरान बूथ स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में यात्रा का रुट चार्ट तैयार करने से लेकर बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन के लिये किये जा रही तैयारियों का अवलोकन किया गया। 

सूरजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी ने बताया कि यह कार्यक्रम राहुल गांधी के भारत जोडो अभियान का राजनितिक फॉलोअप है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मोदी सरकार के कुशासन से तकलीफ झेलती देश की आम जनता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है।

पदयात्रा के माध्यम से राहुल गांधी का आम जन को लिखा पत्र एवं मोदी सरकार के विरुद्ध जारी आरोप-पत्र को प्रत्येक व्यक्ति तक पहॅुंचाया जाएगा। जिला कांगे्रस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बैठक में जानकारी दी कि कार्यक्रम तीन स्तर पर होगा। 

प्रत्येक ब्लॉक में बूध स्तर पर पदयात्रा कर लोगों से प्रत्यक्ष संपर्क किया जायेगा। जिला स्तार पर अधिवेशन होगा एवं राज्यस्तर पर रैलियां निकाली जाएगी। 26 जनवरी से प्रारंभ होकर यह कार्यक्रम पूरे वर्ष भर चलेगा। 

जनसंपर्क के दौरान लोगों को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी दी जाएगी। पीसीसी उपाध्यक्ष ने बैठक में जानकारी दी कि पार्टी ने इस अभियान में पार्टी के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं की सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रुप से अभियान में शामिल होना है,  जो कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि अभियान में अरुचि दिखायेगा या अनुपलब्ध रहेगा उसकी नियमित रिपोर्ट पीसीसी को जाएगी। 

उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी हाथ से हाथ जोडो यात्रा एवं जनसंपर्क में सभी की भागीदारी को लेकर गंभीर है। बैठक में जिला कांगेंस के  ब्लॉकों अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि जिनमें हेमंत सिंन्हा,  विनय शर्मा, अमित सिंहदेव,  प्रदीप गुप्ता, श्री तिलक बेहरा, बलराम यादव, वायुश्री सिंह अपनी ब्लॅाक कांगे्रेस की टीम के साथ मौजूद थे। 

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, मो. इस्लाम, नुरुल अमीन सिद्धकी, सत्येन्द्र तिवारी,सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, शिवप्रसाद अग्रहरी, अनूप मेहता, पंकज शुक्ला, विकल झा पूर्णिमा सिंह, गीता प्रजापति, गीता श्रीवास्तव, हीरो बडा, सावित्री देवी, श्रीमति शकीला श्रीमति नर्मला, सकुन्ती बाई, मालती सिंह,अनीमा केरकेट्टा, निर्मला देवी, बाबू सोनी, रोशन कन्नौजिया, अमित तिवारी, नितेश चैरसिया, चंद्रप्रकाश सिंह, काजू खान, बाबर खान, सोहेल अलि, संजय सिंह, सरजू साहू, निखिल विश्वकर्मा, ओनिमेश सिन्हा, विवेक कुमार सिंह,केदार यादव, विरेन्द्र पाठक, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायासवाल, विकास केशरी सहित काफी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में ब्लॉक प्रभारियों की घोषणा
26 जनवरी से अगामी 2 माह तक चलने वाले हाथ से हाथ जोडो अभियान में ब्लॉक स्तर के प्रभारियों के नाम की घोषणा हो गयी है। पीसीसी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अनुसार अम्बिकापुर शहर से हेमंत सिन्हा, अम्बिकापुर ग्रामीण से विनय शर्मा, मैनपाट बलराम यादव, उदयपुर राजनाथ सिंह,सीतापुर तिलक बेहरा, लुंड्रा श्री युनुस अंसारी, धौरपुर मार्तण्ड सिंह, दरिमा वायुश्री सिंह, लखनपुर कृपाशंकर गुप्ता एवं बतौली प्रदीप कुमार गुप्ता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी रहेंगे। सूरजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमार मरावी सरगुजा जिला की प्रभारी नियुक्त हुई है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news