गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 21 जनवरी। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के अध्यक्ष अरुण साव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से राजिम नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर को छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर सांसद, विधायक सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतको ने बधाई दी है। जिनमें प्रमुख रूप से सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य द्वय रोहित साहू, चंद्रशेखर साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत हरित, अशोक राजपूत, महेश यादव, मुरलीधर सिन्हा, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, आशीष शिंदे, डॉक्टर महेंद्र साहू, पुनीत राम सिन्हा, लाला राम साहू, जगदीश यादव, जितेंद्र सोनकर, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, राहुल सेन, संजीव चंद्राकर, श्याम अग्रवाल, विकास साहू, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंजू नायक, पार्षद पूर्णिमा चंद्राकर, छाया राही, पूर्णिमा तिवारी, शीतला पांडे, निलेश्वरी साहू, बिंदु सिन्हा, कमला थवानी, देवकी साहू, रेणुका साहू, अनीता यादव, खुशी साहू, पार्षद पुष्पा गोस्वामी, मधु नथानी, कांति सोनकर, लता सिन्हा, पूर्णिमा पटेल, लोकेश्वरी यादव, संजीव चंद्राकर, ओमप्रकाश आडिल, शरद पारकर, मनोज देवांगन, आकाश राजपूत, पूनम यादव, मोनू ठाकुर, सोमनाथ धर्मेंद्र ध्रुव, पूरन यादव, लोकेश्वर साहू, पार्षद टंकु सोनकर, प्रवीण पुष्पाकर, उत्तम निषाद, भारत यादव, रामजीवन सद्दाम अली साहू, ईश्वर साहू, राजू साहू, मनीष हरित, रामलाल कुलदीप, सूरज पटेल, लेखा महोबिया, मुकेश साहू सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।