बेमेतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 22 जनवरी। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के बेटे के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के विरोध में कांग्रेसियों ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेसी शहर के गुरु गोविंद सिंह चौक के पास इक_ा हुए।
इस दौरान कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी और नारायण चंदेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर नारायण चंदेल व उसके बेटे के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के नेता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगा रहे हैं, लेकिन वर्तमान परिदृश्य में प्रतीत होता है कि भाजपा से बेटी बचाओ अभियान चलाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला साहू, चंद्र प्रकाश शीतलानी, लूकेश वर्मा, नारायण ध्रुव, मनोज शर्मा, प्रदीप तिवारी, रूबी सलूजा, रश्मि मिश्रा, रानी सेन, राजू साहू मौजूद रहे।