महासमुन्द

कहा-बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाले नेता बेटियों के साथ रेप कर रहे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 जनवरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र के खिलाफ रेप मामले में अपराध पंजीबद्ध होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में महासमुंद कांग्रेस भवन के नेहरू चौक में छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नेता केवल बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा लगाते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क दिखाई देता है।
कांग्रेसियों ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाले नेताओं द्वारा बेटियों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। देश में लड़कियों को जिंदा जलाया जा रहा है यह सोचने वाली बात है कि भारत में 100 केस में से 90 केस अधिकतर महिलाओं का उत्पीडऩ केस में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का हाथ होता है। जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के नेता रेप मामले में फंसते हैं तो उनकी पार्टी उन्हें बचाने का भरसक प्रयास करती है।
महासमुंद कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के नेताओं को रेप और अत्याचार मामले में न्याय मिल जाता है। जैसे मामलों का कांग्रेस विरोध करती है। रविवार को इसीलिए महासमुंद कांग्रेस कमेटी ने नेहरू चौक पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला जलाया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, सेवनलाल चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, गुरमीत चावला, कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील शर्मा, नारायण नामदेव, चमन चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, कविता तिवारी सेवादल, ममता चंद्राकर, पार्षद सभापति अमन चंद्राकर, निखिलकांत साहू, विजय साव, सुनील चंद्राकर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शाहबाज रजवानी,मो.इमरान कुरेशी, नितेंद्र बेनर्जी, प्रकाश आजमानी,पुनीत पटेल,सन्नी महानंद,बसंत चंद्राकर, सतीश कनौजे, कुणाल चंद्राकर, मुन्ना ठाकुर, भरत बुंदेला, अक्षय साकारकर, बलत साहू, योगेश, रवि ठाकुर, आकाश निषाद, मोहित साहू, हिमांशु साहू, उत्कर्ष तिवारी, कृष्णा सूर्यवंशी, आशीष साहू, रमेश ठाकुर,महेंद्र साहू एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।