गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 24 जनवरी। हरिहर शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व्दारा नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 126 वीं जयंती मनाई गई। जिसमें संस्था प्राचार्य संध्या शर्मा ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी व्दारा राष्ट्र निर्माण में किये गये अमूल्य कार्य को याद रखकर देश के प्रति योगदान करना चाहिए।
तत्पश्चात स्वयंसेवक रैली के रूप में नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय सुभाष चौक में जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुध्द गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नेताजी की प्रतिमा पर पालिका उपाध्यक्ष चतुर जगत, सभापति संध्या राव द्वारा माल्यार्पण किया गया।
जहां नया सबेरा छग सुभाषचन्द्र बोस एकता मंच द्वारा कंाति सोनी ने भी इस आयोजन में भाग लेकर अपना संदेश दिया।
रासेयो के स्वयंसेवकों द्वारा बड़े ओजपूर्ण स्वर में जयघोष किया जा रहा था। उसी समय नगर के ब्राण्ड एम्बेसडर आरके रजक द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेशराम नेताम, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जीतसिंह, मेघनाथ साहू, सुनील जैन, अर्जुन साहू, घनश्याम साहू, फागूराम देवंागन, बल्लू देवंागन, हेमंत साहनी, टिकेश गिलहरे, एसएन देवंागन, बीएल अवसरिया, अविनाश बघेल, अशोक साहू, मधुमिता मण्डल, दुर्गेश बंजारे, संतोष छाबड़ा, महेश वर्मा, विजय गिलहरे, शिवशंकर चौहान, भूमिका साहू, सुषमा यादव, काजल चन्द्राकर, नीलम साहू, लता साहू, सोमा शर्मा, प्रवीण पटेल, सुनीता वर्मा, अर्चना रणसिंह, नंदकुमार ध्रुव, दीनबन्धु साहू, पूर्णेन्द्र, खेमिन साहू सहित विद्यालय के छात्र, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।