दुर्ग

भाजयुमो भिलाई जिला कार्यकारिणी घोषित, कार्यकारिणी सदस्य और मंडल अब भी वेटिंग में
25-Jan-2023 4:13 PM
भाजयुमो भिलाई जिला कार्यकारिणी घोषित, कार्यकारिणी सदस्य और मंडल अब भी वेटिंग में

भिलाई नगर, 25 जनवरी। भिलाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने जिले की भाजयुमो टीम तैयार करने के बाद मंगलवार की देर रात कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उनके द्वारा जारी सूची में 24 युवाओं को मौका दिया गया है, जिनके कंधों पर ही युवाओं को संगठित कर आगामी विधानसभा चुनाव में यंग जनरेशन का रूझान भाजपा की ओर करने की अहम जिम्मेदारी होगी।

भिलाई भाजपा में जिस तरह महिला, अल्पसंख्यक और मंडल अध्यक्ष सहित उनकी कार्यकारिणी का गठन अटका हुआ है, ठीक इसी तरह भाजयुमो मंडल और जिला में कार्यकारिणी सदस्यों का चयन नहीं हो सका है। जारी 4 पेज की सूची के मुताबिक फिलहाल दो महामंत्री, चार उपाध्यक्ष, तीन मंत्री और एक कोषाध्यक्ष पद का जिम्मा संभालने वाले युवा तय हो गए हैं।

जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने जिला कार्यकारिणी की यह सूची प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को भी भेज रहे हैं, फिलहाल भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया की अनुशंसा पर यह कार्यकारिणी घोषित की गई है।
ज्ञात हो कि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के समर्थक विशालदीप नायर और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पूर्व जिला संयोजक रितेश ठाकुर को जिला महामंत्री की जवाबदारी दी गई है।
जिलाध्यक्ष के लिए जिनका नाम जोरों पर था और पहले भी भाजयुमो कार्यकारिणी में रह चुके सौरभ जायसवाल, महामंत्री की दौड़ में शामिल जितेंद्र साहू, राहुल भोसले और विशाल शाही को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। राहुल भोसले इससे पूर्व भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में रहे हैं, अब उन्हें जिला उपाध्यक्ष बना दिया गया है। इसी तरह विशाल शाही भी अमित साहू की टीम में विशेष आमंत्रित सदस्य रहे हैं।

हर्षल यादव, राम शर्मा और सौरभ चैटर्जी को जिला मंत्री बनाया गया है। सौरभ वही हैं, जिन्हें पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के एक पदाधिकारी के साथ दुव्र्यवहार के आरोप में दायित्व से मुक्त कर दिया गया था। कांग्रेस की पूर्व नेत्री और कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ कर भिलाई की महापौर रह चुकीं निर्मला यादव जो बाद में कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर लीं उन्हीं के पुत्र हैं हर्षल यादव जो अब जिला मंत्री बनाये गए हैं। मोहनीश काले को जिला कोषाध्यक्ष की जवाबदारी मिली है। इसके अलावा जारी सूची में सबसे चर्चित नाम जीवन गुप्ता का है, इन्हें मोरध्वज वर्मा, भूपेश द्विवेदी, जयंत शर्मा, अरूण उपाध्याय के साथ जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

भाजयुमो सूची में पी राज, सतीश दुबे, उमाकांत साहू, बिरजू चौधरी और महेश कुमार को शासकीय योजना और स्वाध्याय मंडल प्रमुख बनाया गया है। अरविंद सिंह, हरिओम चौहान, अंकित यादव, दीपक गौतम को जिला प्रशिक्षण प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। संस्कृति वर्मा, सृष्टि सेनगुप्ता, राखी शुक्ला कन्या शक्ति संयोजिका मंडल में शामिल की ग्रीन हैं। कंवलजीत कौर को खेल और क्रीड़ा प्रमुख की जिम्मेदारी निभाएंगी। राहुल झा, निखिल सोनी, चंदन यादव, मोनिश देशमुख जिला प्रचार प्रसार प्रमुख होंगे। नीति अनुसंधान एवं शोध प्रमुख जितेंद्र मौर्य हैं। उमेश वर्मा और अंकुर पांडेय को जिला कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news