बलौदा बाजार

भाटापारा, 25 जनवरी। ब्लॉक मिडिया प्रभारी कांग्रेस कमेटी भाटापारा ग्रामीण कन्हैया वर्मा ने प्रदेशवासियों को देश के 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ। हमारे महान नेताओं के त्याग और बलिदान से देश को जो आजादी मिली, हमें जो संविधान मिला और जो लोकतंत्र का वरदान मिला है, वह लगातार मजबूत हो।
कन्हैया वर्मा ने कहा कि हमारे संविधान की प्रस्तावना के पहले वाक्य ‘हम भारत के लोग’ ने 26 जनवरी 1950 से लेकर आज तक भारत के जनमन में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भरोसे को बनाए रखा है। विविध रंगों से सजे भारत के लिए हमारे पुरखों ने एक ऐसी बुनियाद रखी, जिसमें देश की एकता और अखण्डता, हर एक व्यक्ति की स्वतंत्रता, भाईचारा, समानता और न्याय समाहित है। संविधान की यही मूल भावना है। चुनौतियों से भरे इस समय में संविधान की भावना को बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ हमेशा प्रतिबद्व है।
कन्हैया वर्मा ने कहा कि हमरे राज्य सरकार किसानों, मजदूरों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्गों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए किए गए कर्ज माफी और 25 सौ रूपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी के ऐतिहासिक फैसले से किसानों में नये उत्साह और नई उमंग का संचार हुआ है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पूर्वजों की परिकल्पना के अनुरूप अपनी गौरवशाली परम्परा और पहचान को कायम रखते हुए प्रदेश को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए सभी नागरिकों से सक्रिय सहयोग का आव्हान किया है। कन्हैया वर्मा ने कहा- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बहुत बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं इसी तरह छतीसगढ़ को नंबर वन बनाते रहे और किसानों के हित में कार्य करते रहे। किसानों का दर्द एक किसान पुत्र ही समझ सकता है।