रायपुर

एम्स के हाउसकीपिंग कर्मचारी हड़ताल पर
27-Jan-2023 2:58 PM
एम्स के हाउसकीपिंग कर्मचारी हड़ताल पर

एम जे कम्पनी के मैनेजर पर प्रतारण का लगाया आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जनवरी।
राजधानी के बड़े अस्पताल एम्स में हड़ताल सफाई कर्मचारी ने हड़ताल की है। प्रबंधक द्वारा बिना कारण के 25 हाउसकीपिंग कर्मचारियों को हटाये जाने के विरोध में लगभग 800 कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया। शुक्रवार की सुबह से ये सभी सडक़ पर धरने पर बैठ गए हैं। अस्पताल के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले इन कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज काफी प्रभावित भी हो रहा है।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। दरअसल एमजे नाम की एक कंपनी रायपुर के एम्स में हाउसकीपिंग संबंधित कामों को देखती है। इसमें लगभग 800 से अधिक कर्मचारी अलग-अलग वर्गों में काम करते हैं । इनमें सफाई, इलेक्ट्रिशियन, गार्डनिंग और दूसरे कर्मचारी शामिल हैं।

अलग-अलग शिफ्ट में काम करने वाले सभी कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम बंद कर सडक़ पर उतर कर नारेबाजी कर रहे। कर्मचारियों का कहना है कि अपसेंट लगाकर, कर्मचारियों को कम वेतन देने, काम के दौरान अलग-अलग तरह से परेशान किया जाता है। सभी कर्मचारियों ने ये आरोप कंपनी के मैनेजर पर लगाए हैं। महिलाओं ने भी तंग करने का आरोप लगाया है। डे, नाइट और जनरल शिफ्ट के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। मांगे नहीं मानी गई तो शनिवार को भी ये हड़ताल जारी रह सकती है। कर्मचारी यूनियन इस पर जल्द फैसला करेगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news