सरगुजा
सौरभ बने भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
27-Jan-2023 7:41 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 27 जनवरी। प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय की अनुमति से किया है, जिसमें नमनाकला निवासी सौरभ सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।
सौरभ पिछले 10 वर्षों से भाजपा युवा मोर्चा में कार्यरत हैं व अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। सौरभ ने अपनी नियुक्ति के पश्चात प्रदेश भाजपा संगठन, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत व जिला सरगुजा भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया है। सौरभ की नियुक्ति से उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे