गरियाबंद

श्री कृष्णा जन कल्याण समिति ने मनाया रजत जयंती महोत्सव
28-Jan-2023 2:50 PM
श्री कृष्णा जन कल्याण समिति ने मनाया रजत जयंती महोत्सव

नवापारा-राजिम, 28 जनवरी। श्री कृष्णा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंडी में 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्णा जन कल्याण समिति के द्वारा आयोजित किया गया था। श्री कृष्णा स्कूल की स्थापना 1997 में हुआ था। प्रारंभ में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के केवल हिंदी मीडियम की कक्षाएं संचालित होती थी। वर्तमान में आज इंग्लिश मीडियम की शिक्षा भी संचालित है। जिनके समिति के अध्यक्ष राजू निंबेकर, उपाध्यक्ष तुलाराम साहू, सचिव लीला राम साहू, कोषाध्यक्ष कांति चावड़ा, सदस्य हृदयराम साहू, पुराणिक राम साहू, यादोराम साहू एवं उषा सोनबेर के अथक प्रयास एवं सोच के वजह से आज क्षेत्र के कई गांव के बच्चे पढक़र अपना भविष्य बना रहे हैं। रजत जयंती कार्यक्रम में पूर्व में विद्यार्थी जो वर्तमान में शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में कार्यरत है, मेधावी विद्यार्थियों का एवं पूर्व में सेवा दे चुके शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर सांसद सुनील सोनी, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, जनपद अध्यक्ष देवनंदिनी साहू, जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले, सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सम्मानित हुआ।

सांसद सुनील सोनी एवं विधायक धनेंद्र साहू ने सभा को संबोधित करते हुए स्कूल के सतत विकास को सराहनीय करते हुए पच्चीसी रजत जयंती पर बधाई प्रेषित किया।
विद्यालय में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम आसपास के गांव के पालक एवं दर्शकों का मन मोह लिया। साला के विद्यार्थियों ने कई कलात्मक प्रस्तुतियां मंच पर दिखाएं। कार्यक्रम में सीताराम साहू, अनिल साहू, मनीष साहू, रामचरण साहू, हरीश चंद्र साहू, हेमंत तारक, वेदव्यास तारक आदि मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news