महासमुन्द

बच्चों को दी अपराध से दूर रहने की जानकारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 जनवरी। महासमुंद पुलिस ने स्कूली बच्चों को ऑनलाइन सायबर, महिलाओं के लिए बनाए गये कानून की जानकारी देने एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग में एक कार्यक्रम आहुत हुआ जिसमें पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देशन में आकाश राव गिरेपुंजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में डी एस पी राजेश देवांगन प्रभारी यातायात के नेतृत्व में बच्चों को अपराध से दूर रहने की जानकारी दी गई।
इस यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम के शुभारंभ में बच्चों व शिक्षकों ने एक रैली निकाली गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डी एस पी मंजुलता बाज ने कहानी के जरिए बच्चों को अपराध से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने लक्ष्य की प्राप्ति के लिये अपनी शिक्षा पूर्ण लगन, मेहनत व ईमानदारी से करने को प्रोत्साहित किया।
इंद्रभूषण सिंह थाना प्रभारी तुमगांव ने बच्चों को 112 व अन्य महत्वपूर्ण नम्बरों की जानकारी देने के साथ उपयोगिता बताई। पुलिस बालमित्र रोशना डेविड ने पुलिस को अपना मित्र मानकर अपराधमुक्त समाज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को प्रेरित किया। उन्होंने सायबर अपराध व अपराध से बचने के उपाय भी बताये।
प्रधान आरक्षक बुद्धेश्वर पुरी गोस्वामी, आरक्षक महेंद्र दीवान एवम आरक्षक विकाश ठाकुर ने सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी दी। यातायात सडक़ सुरक्षा पर रंगोली, पोस्टर व गीत की प्रस्तुति देने वाले रागिनी, डॉली, मोनिका, मंजुला, नीरज, मौसम, विष्णु, विमल एवम टेनिकोट राष्ट्रीय प्रतियोगिता विशाखापटनम में भाग लेने वाले कामना, लाल सिंह व इलेश को डी एस पी मंजुलता बाज व टी आई इंद्रभूषण सिंह ने मेडल पहनकर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का संचालन पुलिस बालमित्र रोशना डेविड ने किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन यातायात जिला पुलिस महासमुंद द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में उप प्राचार्य वी के असगर, शिक्षिका नंदिनी साहू, शिक्षिका आकांक्षा जायसवाल, शिक्षिका निवेदिता वर्मा, शिक्षक मुकेश वर्मा, अधीक्षिका चित्रलेखा खांडे एवम अधीक्षक नीलेश खांडे समेत समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला का लाभ लिया।