कोण्डागांव

कोण्डागांव, 28 जनवरी। गणतंत्र दिवस के दिन हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत कोण्डागांव विधानसभा के कोण्डागांव शहर में महात्मा गांधी वार्ड से व कोण्डागांव ग्रामीण ब्लॉक के डोंगरिगुड़ा मंडल से प्रारंभ किया गया।
बताया गया कि यह यात्रा कोण्डागांव जिले के हर ब्लॉक से निकलेगी और आगामी 2 माह के अंदर प्रत्येक घर तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान कांग्रेस के पदयात्रियों द्वारा छग की भूपेश बघेल के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित में किये गए विकास कार्यो व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम के द्वारा कोण्डागांव विधानसभा में किये गए विकास के कार्यों को जनता तक पहुंचायेगी। यात्रा में कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम के द्वारा किये गए विकास कार्यों को परिलक्षित करती हुई गढ़ता कोण्डागांव शीर्षक से निर्मित वार्षिक कैलेंडर भी घर घर पहुंचाया जा रहा है।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुभारंभ के अवसर पर अपेक्स बैंक के सदस्य पूर्व मंत्री शंकर सोढ़ी जिलाध्यक्ष झुमुक लाल दीवान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबति मरकाम,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश पोयाम नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा यादव,जिला महामंत्री गीतेश गांधी जिला प्रवक्ता शिल्पा देवांगन शहर मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह,शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा तबस्सुम बानो ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव हेमा देवांगन, प्रभारी व मनोज सेठिया, सांसद प्रतिनिधि दशरथ नेताम जी अनुराग पटेल सदस्य शाकम्भरी बोर्ड, शिल्प बोर्ड सदस्य शंकर विश्वकर्मा, अनीता पोयम कामदेव कोर्राम योगेंद्र पोयम शांति पांडे इरशाद खान उपस्थित रहे ।