राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जनवरी। भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरणों में पहुंच गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पैदल यात्रा कन्याकुमारी से की जा रही है। यात्रा के 133वें दिन जम्मू से कश्मीर की ओर प्रारंभ हुई, तब बनिहाल पहुंचते ही यात्रा की व्यवस्था बिगडऩे पर जम्मू कश्मीर की पुलिस द्वारा कोई सहयोग प्राप्त नहीं हुआ। यह बयान राहुल गांधी द्वारा दिया गया था। यह स्थिति उत्पन्न होने पर भारत छोड़ो यात्रा में आयोजक समिति के सदस्य भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की 120 लोगों की टीम द्वारा राहुल गांधी को घेरकर एक मानव श्रृंखला बनाकर आगे का रास्ता बनाया गया और असामाजिक तत्वों को राहुल गांधी के निकट आने से रोका गया। ज्ञात हो कि राजनांदागंव से छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी व महासचिव मानव देशमुख एवं 5 अन्य लोग भी यात्रा में शामिल हैं। राजनांदगांव से मानव के साथ पीयूष सिंह, नितेश अग्रवाल, सौम्य शर्मा, प्रतीक अग्रवाल, वैभव देशमुख 18 तारीख से डमटाल हिमाचल एवं पठानकोट पंजाब पहुंच यात्रा की व्यवस्था सम्हाल रहे हैं। मानव को यात्रा में लेफ्ट डी कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव की यह टुकड़ी 10 दिनों से यात्रा में अपनी सेवा दे रही है। 30 तारीख को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में ध्वजारोहण कर समापन पश्चात यह टुकड़ी वापस शहर लौटेगी।