राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जनवरी। उत्तर ब्लॉक के पेंड्री वार्ड 20 में 28 जनवरी को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर सामाजिक भवन में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को चार्ज किया। तत्पश्चात यात्रा वार्ड का भ्रमण करते आम जनमानस से जनसंवाद करते निकली।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसोदिया ने जनसंवाद करते कहा कि राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली। इसी तर्ज पर कांग्रेस संगठन द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली है। जिसका उद्देश्य देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को खत्म करना है और राजनीति और राजनीतिक व्यवस्था के अति केन्द्रीकरण के खिलाफ जनजागरण करना है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह, उत्तर ब्लॉक प्रभारी शारदा तिवारी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने भी अपने विचार रखे। उक्त यात्रा में कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, सुदेश देशमुख, निखिल द्विवेदी, रूबी गरचा, हरिनारायण धकेता, अशोक फडऩवीस, सूर्यकांत जैन, मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, मनीष गौतम समेत अन्य लोग शामिल थे।