राजनांदगांव
राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे कोमल
29-Jan-2023 3:35 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 29 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए खैरागढ़ के पूर्व विधायक कोमल जंघेल हरियणा के गुरूग्राम जाएंगे। यह बैठक 29 और 30 जनवरी को आयोजित है। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा डॉ. के. लक्ष्मण की अध्यक्षता में सपन्न होगा। बैठक का उद्घाटन उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के कर कमलो से होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का मार्गदर्शन होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे