बलौदा बाजार

हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा: ग्रामीणों को कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बताईं
29-Jan-2023 6:24 PM
हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा: ग्रामीणों को कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बताईं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 29 जनवरी। कांग्रेसजनों द्वारा ग्राम बेमेतरा से खैरी, अचनाकपुर, हलवाई खपरी, परसाभदेर, चरौटी तक हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा कर ग्रामीणों को भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।

ब्लॉक कांग्रेस बलौदाबाजार ग्रामीण के अध्यक्ष विक्रम गिरी की अगुवाई में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ,पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश यदु, प्रदेश कांग्रेस महामन्त्री सीमा वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष तुलसी राम वर्मा सहित कांग्रेस जनो की विशेष उपस्थिति में कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के कर्जा माफ, 1 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित अन्य विकास कार्यो की चर्चा किया ।

उक्त अवसर पर किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वैष्णव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, विक्रम पटेल, गंभीर सिंह ठाकुर, राजा तिवारी, संदीप पांडेय,लखेस साहू ,पूर्व जिलापंचायत सदस्य पदमेश्वरी साहू, गणेश शंकर साहू ,सुंदर लाल साहू, दिगम्बर साहू ,पार्षद गोल्डी मरेय्या ,डिगेश्वरी नामदेव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे ,अभिषेक पटेल, सुखदेव साहू, प्रेमलता बंजारे, संतोष साहू, श्रीमती साहू सरपंच मोहतरा, कमलेश ध्रुव, गरीबा ध्रुव, टुकेश सेन, चोवा राम सेन ,ज्योतिष ,रेणु ध्रुव, मदन साहू ,सुखी राम साहू, हुलाष यदु  सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news