रायपुर

उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी कल से बदलेगा मौसम
30-Jan-2023 3:56 PM
उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी कल से बदलेगा मौसम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जनवरी।
जम्मूकश्मीर और उत्तरी भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश के चलते एक बार फिर देश का मौसम बदलने जा रहा है। यह बदलाव कल मंगलवार से देखने को मिलेगा। राजधानी में उत्तरी हवाओं के कारण हल्की का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग से सूचना मिली है कि प्रदेश में फिर हवा की दिशा बदलेगी, जिसके चलते आगामी दिनों में ठंड के बढऩे की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी के बाद हवा की दिशा में परिवर्तन देखने को मिलेगा और उत्तर से आने वाली हवा परिवर्तित होकर  में ठंड का एहसास कराएगी। एक ओर जहां ठंड से लोगों को राहत मिलने लगी थी, वहीं अब एक बार फिर ठंड देखने को मिल रहा है। प्रदेश में सुबह हल्की ठंड देखने को मिल रहा है। बहरहाल, तापमान में वृद्धि का दौर जारी है।

बता दें कि महासमुंद में 33 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया, वहीं रायपुर में 32.6 डिग्री, तो दुर्ग और बिलासपुर का पारा 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। रात का तापमान में भी गिरावट बनी हुई है। मध्य छत्तीसगढ़ में जहां रात में थोड़ी गर्मी है वहीं दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंडक बनी हुई है। बस्तर संभाग में रात का तापमान औसतन 14 डिग्री है, तो उत्तर की ओर 13 डिग्री दर्ज किया गया।
 


अन्य पोस्ट