कांकेर

सामुदायिक भवन बनने से पुलिस के लिए संास्कृतिक व अन्य कार्यक्रम का आयोजन करने में सुविधा होगी- बालाजी राव
30-Jan-2023 8:53 PM
सामुदायिक भवन बनने से पुलिस के लिए संास्कृतिक व अन्य कार्यक्रम का आयोजन करने में सुविधा होगी- बालाजी राव

डीआईजी ने किया सामुदायिक भवन एवं एनजीओ मेस का लोकार्पण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 30 जनवरी।
बालाजी राव पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज ने शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक कांकेर की उपस्थिति में पुलिस लाईन सिंगारभाट कांकेर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन एवं एनजीओ मेस का लोकार्पण किया।

रविवार को पुलिस लाईन सिंगारभाट कांकेर में जिला स्तरीय एक दिवसीय अपराध अनुसंधान कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बालाजी राव पुलिस उप महानिरीक्षक एवं शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये जिले के अपराध अनुसंधान पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को महिलाओं से संबंधित अपराध, सायबर अपराध, एसटी/एससी एक्ट, अन्य अपराधों के विवेचना एवं विवेचना के  दौरान बरतने वाले बारिकियों,सावधानियों, भौतिक साक्ष्यों का संकलन एवं अपराध विवेचना में उसके महत्वों के बारे में जानकारी दिये। 

पुलिस मुख्यालय रायपुर से आये  कवि गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सायबर अपराध,  जी.आर.कोसले संयुक्त संचालक लोक अभियोजन कांकेर द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराध,  राजकुमार मिश्रा उप संचालक लोक अभियोजन कांकेर द्वारा एससी/एसटी एक्ट की अपराध  अनुसंधान एवं  दिनेष कनौजिया वैज्ञानिक अधिकारी एफएसएल युनिट कांकेर द्वारा अपराध के दौरान भौतिक साक्ष्यों का संकलन एवं अपराध अनुसंधान के दौरान उसके महत्व के संबंध में कार्यषाला में उपस्थित जिले के पुलिस अपराध अनुसंधान अधिकारियों,कर्मचारियों को जानकारी दी।

बालाजी राव पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज ने शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक कांकेर की उपस्थिति में पुलिस लाईन सिंगारभाट कांकेर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन एवं एनजीओ मेस का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री राव ने कहा कि सामुदाकि भवन बनने से जिला स्तर में होने वाले पुलिस के सास्कृतिक व अन्य कार्यक्रम का आयोजन करने में सुविधा होगी, साथ ही जिले के पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को भी अपने निजी कार्यक्रम शादी, जन्मोत्सव व अन्य कार्यक्रमों के आयोजनों के दौरान इसका लाभ उन्हे मिलेगा। एनजीओ मेस बनने से जिले एवं बाहर से आने वाले अराजपत्रित अधिकारियों को ठहरने की सुविधा होगी। 

इस दौरान  अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डॉ. अनुराग झा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय , प्रशांत सिंह पैकरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर, मोहसिन खान रक्षित निरीक्षक कांकेर तथा जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news