दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा, 31 जनवरी। मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, उप महा निरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विनय सिंह और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष ईनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया।
भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत हुर्रेपाल पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष राजू लेकाम (35 वर्ष) ने घर वापसी की। वह बीजापुर जिला अंतर्गत मिरतुर थाना अंतर्गत हुर्रेपाल गांव का निवासी है। राजू हुर्रेपाल पंचायत जनताना सरकार के अध्यक्ष के तौर पर नक्सली संगठन में सक्रिय था।
राजू विभिन्न नक्सली वारदातों भागीदार था। इनमें राजा बंगला में वाहनों में आगजनी प्रमुख है। भांसी और कामालूर में रेल पटरियों को छतिग्रस्त करने की घटना में शामिल था।
इसी कड़ी में जन अदालत लगाकर ग्रामीणों की हत्या में भागीदार था।
राज्य शासन द्वारा एक नक्सली की गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था, वहीं पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि घर वापस आइए अभियान अंतर्गत 549 नक्सलियों ने घर वापसी की है, इनमें 150 ईनामी नक्सली है।