महासमुन्द

आत्मानंद स्कूल में वार्षिकोत्सव, संसदीय सचिव पहुंचे, बच्चों का हौसला बढ़ाया
01-Feb-2023 3:13 PM
आत्मानंद स्कूल में वार्षिकोत्सव, संसदीय सचिव पहुंचे, बच्चों का हौसला बढ़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 फरवरी। 
नयापारा महासमुंद स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय में मंगलवार को आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि लक्ष्य को निर्धारित करके जीवन की ऊंचाइयों को छू सकते हैं लेकिन इस सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। 

मंगलवार को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय महासमुंद में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, जिला वनोपज संघ के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, महामंत्री संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, पार्षद मीना वर्मा, गोपाल वर्मा मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में उन्नति करने के लिए मेहनत करना बहुत आवश्यक है और मेहनत करने के लिए लक्ष्य को निर्धारित करना भी बेहद जरूरी है। लक्ष्य को निर्धारित करके बच्चे जीवन की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। विद्यार्थियों को असफलता से घबराना नहीं चाहिए। असफलता के बाद दोगुने जोश व जनून से लक्ष्य हासिल करने के लिए परिश्रम करना चाहिए। असफलता ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डीईओ एस चंद्रसेन,  हिमांशु भारतीय,  नंदकिशोर सिन्हा, डीएमसी कमलनारायण चंद्राकर, प्राचार्य अमी रूफस, उप प्राचार्य प्रमोद कन्नौजे, व्याख्याता गोसाई राम टांडेकर, प्रियंका पीटर, शिवा कोटेश्वरम्मा, विकास यादव, शशबीर कौर, मितेश शर्मा, अनिता दवे, कृपा राम सागर, ओमप्रकाश देवांगन, हरीश पांडेय, बसंत साव, हीरालाल जोशी, नेहा दुबे, रंजीत सिंह, तृषा शर्मा, रूपा पांडेय, वाणी, योगिता ठाकुर, हेमलाल चक्रधारी, रवि ठाकुर, मदनलाल, शनि ठाकुर,विन्देश्वरी जोशी, कृति थवाईत, कल्याणी सोनकर,आकांक्षा भोई, नेहा सिंह, आकांक्षा जैन, रौनक अग्रवाल, हर्ष परमार, ऋतुराज अंजू, मनीषा कन्नौजे, सुरेश यादव, सुशांत शेखर, मधु साहू, प्रणीता शर्मा, विनीता साहू, भामा प्रधान आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news