महासमुन्द

महासमुंद, 1 फरवरी। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर की उपस्थिति में ग्राम झलप में हुई। डॉ. रश्मि चंद्राकर ने श्री राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर रैली निकाली, श्याम नगर झलप मेला स्थल में आयोजित नुक्कड़ सभा में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का उल्लेख किया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रभारी अनंत सिंह वर्मा, मोहित ध्रुव, लक्ष्मण पटेल, त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, खिलावन साहू, सीटू सलूजा, दारा साहू, आलोक नायक, लंकेश्वर साहू, रमन सिंह ठाकुर, संतोष साहू, कमलेश चंद्राकर, राधेश्याम ध्रुव, अतुल गुप्ता, नरेंद्र कौशिक, किशन कोसरिया, हेमंत साहू, जगत देवदास, केशव चौधरी, खिलावन ध्रुव, कृष्ण कुमार, महेंद्र सलूजा शामिल हुए।