बलौदा बाजार
.jpeg.jpg)
इस वर्ष 178316 किसानों ने कराया था पंजीयन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 1 फरवरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के निर्धारित अंतिम दिवस 31 जनवरी तक जिले के 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी के निर्धारित लक्ष्य 7 लाख 63 हजार मैट्रिक टन के विरुद्ध करीब 6 लाख 19 हजार मैट्रिक टन की खरीदी हुई है। जबकि इस वर्ष जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने हेतु 178316 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया था लेकिन धान खरीदी के अंतिम दिवस तक 149166 पंजीकृत किसानों द्वारा उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर 1 लाख 49166 किसानों ने 161 लाख 86 हजार 57 क्विंटल धान बेचा गया है।
जानकारी के अनुसार खरीदे गए धान में 91329 क्विंटल पतला 48 लाख 32 हजार 508 क्विंटल सरना तथा 1265219 क्विंटल मोटा धान शामिल है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी कार्य के प्रति दिखाई गई गंभीरता व सजगता के कारण खरीदी कार्य के दौरान इस वर्ष किसी प्रकार की भी शिकायत नहीं मिली है कुछ उपार्जन केंद्रों में खरीदी के दौरान तोल में गड़बड़ी और अन्य क्षेत्र के धान लाकर कुछ लोगों द्वारा किसानों के खातों में बेचे जाने जैसी छुटपुट शिकायतें अवश्य मिली थी।
उपार्जन केंद्रों से 92 फीसदी का परिवहन बना रिकॉर्ड
कलेक्टर रजत बंसल द्वारा धान खरीदी और धान परिवहन के बारे में बनाई गई नीति के चलते इस वर्ष खरीदी के साथ उपार्जन केंद्रों से राइस डीलरों के तुरंत कस्टम मिलिंग हेतु धान का उठाव व परिवहन किए जाने के चलते किसी भी उपार्जन केंद्रों में धान जमा होने के चलते खरीदी कार्य में बाधा नहीं आई प्रदत जानकारी के अनुसार धान खरीदी कार्य के अंतिम दिवस तक उपार्जन केंद्रों से जिले में खरीदे गए धान का 92 प्रतिशत उठा हुआ परिवहन भी चुका है जो कि रिकॉर्ड है।
निर्धारित लक्ष्य से 1.44 लाख मैट्रिक टन की कमी खरीदी
प्रशासन द्वारा पंजीकृत किसानों की संख्या एवं कृषि का रकबा के आधार पर इस वर्ष जिले में 763000 मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था लेकिन धान खरीदी के दौरान प्रशासन द्वारा अनियमितताओं को रोकने तथा किसानों के नाम से कोचिंग अथवा अन्य प्रांतों से लाकर धान बेचने को रोकने की दिशा में किए गए प्रयासों के चलते गलत तरीके से धान बेचने वाले के मंसूबे पर पानी फिर गया है।
बैंक शाखा वार धान खरीदी के आंकड़े
बलौदाबाजार शाखा 680100 क्विंटल लवन शाखा 510362 कसडोल शाखा 522271 बयां शाखा 492389 टुंड्रा 361887 पलारी शाखा 230817 रोहासी शाखा 312161 कोदवा शाखा 398184 वॉटगन शाखा 269700 कोसमंदी शाखा 220651 भाटापारा शाखा 483528 निपनिया शाखा 459359 सिमगा शाखा 594996 हाथबंद का 328672 भटभेरा 320974 क्विंटल धान खरीदी दर्ज है।