बस्तर
बाबा रामदेव की शोभायात्रा का कांगे्रसियों ने किया स्वागत
02-Feb-2023 3:20 PM

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 2 जनवरी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कार्यालय के सामने कांग्रेस परिवार के साथ बाबा रामदेव की भव्य शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही श्रद्धालुओं को मिष्ठान एवं पेयजल वितरण किया गया।
रेखचंद जैन ने बाबा रामदेव जी का विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ संगीता जैन ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, जनपद सदस्य धनीराम बघेल वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, पार्षद सुखराम नाग मनोनीत पार्षद कौशल नागवंशी वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह महामंत्री हेमू उपाध्याय,साकेत शुक्ला, अनुराग महतो, अवधेश झा,विजय सिंह, कुलदीप सिंह भदौरिया,विनोद कुकडे, धर्मेन्द्र चौहान समेत बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।