सरगुजा

न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में संभाग स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा, विजेता पुरस्कृत
02-Feb-2023 8:05 PM
न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में संभाग स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा, विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 2 फरवरी। न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में सुरगुजा तीरंदाजी संघ के द्वारा संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

 प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सिंगार यादव  तीरंदाजी संघ के संरक्षक लक्ष्मी प्रकाश जयसवाल,अध्यक्ष शैलेश सिंह देव  उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता,सदस्य एम सिद्दीकी, प्राचार्य प्रदीप कुमार राय के द्वारा किया गया।

 यह प्रतियोगिता पांच वर्गों  -9, -14, -17, 19,+19आयोजित की गई जिसमें -9  बालक वर्ग में प्रथम स्थान रौनक यादव द्वितीय स्थान प्रशांत राजवाड़े तृतीय स्थान आरव एकका  -14 बालक इंडियन राउंड में प्रथम यश गुप्ता द्वितीय रितेश यादव तृतीय नैतिक पैकरा। इसी प्रकार रिकर्व वर्ग मे प्रथम मन्नत द्वितीय शाहनवाज एवं तृतीय अभिमन्यु कंपाउंड वर्ग में प्रथम स्थान अभिज्ञान यादव द्वितीय अंश कुमार सोनी तृतीय अंश कुमार गुप्ता रहे इसी प्रकार -17 इंडियन राउंड में प्रथम रोशन भगत द्वितीय तुषार कांत सिंह तृतीय फरहान अंसारी रिकर्व वर्ग में प्रथम आयुष प्रताप सिंह द्वितीय साहिल तिवारी तृतीय पियूष गुप्ता कंपाउंड वर्ग में प्रथम स्थान फाजिल अंसारी द्वितीय स्थान में कमंडल तृतीय स्थान शिवम तिवारी -19 मे इंडियन आर्मी प्रथम राहुल राजवाड़े कंपाउंड वर्ग में प्रथम राहुल गुप्ता रहे।

इसी प्रकार से बालिका  -9  मे आयुषी कुजुर प्रथम द्वितीय प्रगति तिवारी एवं तृतीय अयांशी पैकरा -14 इंडियन राउंड मे प्रथम स्थान साधना द्वितीय स्थान अंकिता एवं तृतीय स्थान वर्षा रिकर्व वर्ग में प्रथम स्थान अनामिका पोरते द्वितीय स्थान मानती एवं तृतीय स्थान पुष्पा वैष्णव कंपाउंड वर्ग में प्रथम स्थान अनुराधा द्वितीय स्थान पुष्पा वैष्णो तृतीय स्थान प्रियांशी -17 मे इंडियन राउंड में वर्षा कुजूर प्रथम स्थान द्वितीय स्थान सोनिया एक्का तृतीय अंजली कुजूर विक्रम वर्ग में प्रथम अनामिका एकका द्वितीय मरियम करकेटता तृतीय साक्षी लकरा कंपाउंड वर्ग में प्रथम आरती कुजूर द्वितीय सुप्रिया सिंह तृतीय रवीना तिर्की -19 इंडियन राउंड में प्रथम सावित्र द्वितीय जीवंती तृतीय हेमलता रिकर्व वर्ग में प्रथम स्थान ननकी पैकरा द्वितीय चांदनी तृतीय गायत्री सिंह कंपाउंड वर्ग में प्रथम स्थान नूतन महंत द्वितीय स्थान सावित्री सिंह तृतीय स्थान गीता 19+ मंजीता लकड़ा सिंह रही.

प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोमेन्द्र प्रताप सिंह देव के द्वारा प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिक्षक निखिल सिंह,क्षमा पांडे, किशोर कुमार तिवारी, तीरंदाजी संघ से प्रियंका सिंह ओम सिंह एवं सचिव राहुल सोनकर उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news