कोण्डागांव

मांगों को ले आंबा कार्यकर्ता-सहायिका बेमुद्दत हड़ताल पर
02-Feb-2023 8:33 PM
मांगों को ले आंबा कार्यकर्ता-सहायिका बेमुद्दत हड़ताल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 2 फरवरी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के प्रांतीय आह्नान पर ब्लॉक इकाई केशकाल की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका महिलाएं एक बार फिर केशकाल के रावणभाटा मैदान में कलेक्टर दर पर मानदेय दिए जाने समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर बैठ गए हैं। जिससे महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी के संचालन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने चुनाव से पहले अपने जांघोषणपत्र मे हमें जो वादे किए थे, वह 4 साल बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में अब हम आर या पार की लड़ाई लडऩे को तैयार है। भूपेश सरकार जल्द से जल्द जनघोषणपत्र में किए गए वादों को पूरा करे अन्यथा आगामी दिनों में हम उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी पूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी। 

ये हैं मुख्य मांगे- 
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की छ: सूत्रीय मांगों में मुख्य रूप से आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए तथा कलेक्टर दर पर वेतन तत्काल दिया जाए। आंगनबाडी सहायिकाओं को कार्यकर्ता के रिक्त पद पर शत प्रतिशत एवं कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर पद पर शतप्रतिशत पदोन्नति दिया जाए। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को प्राइमरी स्कूलों में प्रायमरी शिक्षक का दर्जा एवं वेतन दिया जाए। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के समान वेतन दिया जाए। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को 5 लाख रुपये एवं सहायिकाओं को 3 लाख रुपये रिटायरमेंट के बाद एक मुश्त राशि दिया जाए, और मासिक पेंशन, ग्रेच्यूटी, व समूह बीमा योजना लागू किया जाए। प्रदेशस्तर में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए। 

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष खेवन कश्यप, सचिव खेमलता नेताम, लक्ष्मी  छाया साहू, सुमित्रा राणा, देवकी पुजारी, मीना धु्रव, सुमित्रा नाग समेत सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news