दुर्ग

भिलाई जिला भाजपा कार्यकारिणी में दो महामंत्री, 7-7 उपाध्यक्ष और मंत्री सहित 10 मंडल, विभिन्न प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाए गए
03-Feb-2023 3:17 PM
भिलाई जिला भाजपा कार्यकारिणी में दो महामंत्री, 7-7 उपाध्यक्ष और मंत्री सहित 10 मंडल, विभिन्न प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाए गए

स्वीटी को महिला मोर्चा, मोहन को किसान, सुंदर पिछडा़ वर्ग और शमीम सम्हालेंगे अल्पसंख्यक मोर्चा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के अनुमोदन पश्चात कर दी है।

घोषित जिला कार्यकारिणी में 7 जिला उपाध्यक्ष, दो जिला महामंत्री, 7 जिला मंत्री शामिल हैं। संगठन में वरिष्ठ और अनुभवी नेता शिवसागर मिश्रा, रामकुमार राणा, मिथिला खिचरिया, रेखाराम बंछोर, मनीष अग्रवाल, अमर सोनकर, महेश वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला टीम में योगेंद्र सिंह और प्रेमलाल साहू महामंत्री की जिम्मेदारी सम्हालेंगे। वहीं संदीप अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा बिजेंद्र सिंह, दिलीप पटेल, उपासना साहू, कीर्ति नायक, के गणपति, विजय जायसवाल एवं जयप्रकाश यादव को मंत्री की जवाबदारी दी गई है।

भाजपा कार्यकारिणी में हुडको के विजय शुक्ला को कार्यालय प्रभारी और राजेंद्र सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है जबकि संजय सिंह और बसंत प्रधान को जिला प्रवक्ता, रमेश दादर साहू को मीडिया प्रभारी तथा रंजीत राजा ठाकुर को सह प्रभारी बनाया है। रवि कश्यप सोशल मीडिया संयोजक, सात्विक तिवारी सह संयोजक, भरत भंबवानी आईटी सेल संयोजक, सौरभ साहू सह संयोजक, अमित मिश्रा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, स्वीटी कौशिक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, मोहन देवांगन किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, सुंदर लाल साहू पिछडा़ वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष, द्वारिका चंद्रवंशी अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष, शमीम अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष, बृजेन्द्र गुप्ता विधि प्रकोष्ठ, राजेश श्रीवास्तव आर्थिक प्रकोष्ठ, प्रकाश गेडाम एनजीओ प्रकोष्ठ, डॉ. प्रदीप चौधरी चिकित्सा प्रकोष्ठ, राजेश गुप्ता व्यापार प्रकोष्ठ, छोटेलाल चौधरी मछुवारा प्रकोष्ठ, जेपी गणगौरकर शिक्षा प्रकोष्ठ, मनोज तिवारी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, दीपक रवाना नगरीय निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाए गए हैं।

भिलाई जिला अंतर्गत कुल 10 मंडल हैं जिसमें अध्यक्षों की नियुक्ति भी जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने की है। सूची के अनुसार गजानन बंछोर को भिलाई पूर्व मंडल अध्यक्ष, तिलक राज को भिलाई पश्चिम मंडल अध्यक्ष, शैलेंद्र शेंडे रिसाली मंडल अध्यक्ष, एस एन सिंह खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष, जोगेश्वर सोनी जामुल मंडल अध्यक्ष, अशोक गुप्ता कैंप मंडल अध्यक्ष, विजय शुक्ल वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष, रूपराम साहू सुपेला मंडल अध्यक्ष, सुषमा जेठानी चरोदा मंडल अध्यक्ष और राजू निषाद को कुम्हारी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में सुहाय कस्तुरे, करण कनौजिया, शंकर देवांगन, शंकरलाल देवांगन, अवध शाह, चन्द्रिका वर्मा, अनिल राय, बसंती साहू, डॉ. पीसी यादव, विक्की चंद्राकर, महेंद्र सिंह, अजय पाठक, तरुण श्रीवास्तव, राम कुमार गुप्ता, जेएम पठानिया, रविंद्र राउल, गीता दुबे, जगदीश राय, राम कृष्ण मुंदड़ा, अटल साहू, राजेंद्र मिश्रा, लक्ष्मण ललखेर, रजनीकांत पांडेय, विजय तिवारी, अरविंद जैन, प्रवीण पांडेय, सत्यनारायण अग्रवाल, यशवंत ठाकुर, कबीर खान, अर्जुन साहू, अनीता सिंह, धनेश्वरी साहू, कवर साहू, डाक्टर विश्वकर्मा, दीपक गुप्ता, राम प्यारी वर्मा, कविता बिस्वाल, राकेश पांडेय कुम्हारी, तृप्ति चंद्राकर, डॉ. राधेश्याम वर्मा, शिवकांत सेंगर, शरद बिजवे, गोवर्धन साहू, प्रमोद सिंह, कृष्णा टंडन, रमेश श्रीवास्तव, डाक्टर टंडन, संजय यादव, श्याम सुन्दर राव, प्रहलाद शर्मा, गोपाल, पोषण सिंह, कन्हैया सोनी, लक्ष्मीकांत तिवारी, उर्मिला उपाध्याय, लल्लन मिश्रा, मंजू दुबे, धन्नू नाग, अरुण वर्मा, प्रमोद उपाध्याय, श्रीमती स्वाति गुप्ता शामिल की गयी हैं।

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में  विजय बघेल सांसद दुर्ग, सरोज पांडेय सांसद राज्यसभा सांसद, विद्या रतन भसीन विधायक वैशाली नगर, प्रेम प्रकाश पांडेय पूर्व मंत्री, श्रीमती रमशीला साहू पूर्व मंत्री, सुरेंद्र सिंह केम्बो पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग, डॉ.विशाल चंद्राकर पूर्व आयोग उपाध्यक्ष, दीपक साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प आयोग, डीएल कोर्सेवाडा़ पूर्व विधायक, राकेश पांडेय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, शिरीष अग्रवाल, सांवला राम डाहरे पूर्व विधायक, वीरेंद्र साहू पूर्व जिला अध्यक्ष, अनिल मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष, राम आसरे दुबे पूर्व जिला अध्यक्ष, ओंकार प्रसाद वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, ईश्वर ठाकुर अध्यक्ष नगरपालिका जामुल, भोजराज सिन्हा नेता प्रतिपक्ष भिलाई नगर निगम, दया सिंह उप प्रतिपक्ष, श्रीमती निर्मला यादव पूर्व महापौर, चंद्रकांता मांडले पूर्व महापौर, सीता साहू पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हैं।  

विशेष आमंत्रित सदस्य में प्रभुनाथ मिश्रा, शशीकांत बघेल गुरदीप सिंह, जेठमल बोथरा, केएल तिवारी, गुरजीत सिंह, पीएन दुबे, रामवृक्ष वर्मा, राजीव पांडेय, बलविंदर सिंह, उजियार सिंह पवार, एसएन पाढी, अनिल सोनी, तेज बहादुर सिंह, राज कुमार जिंदल, अनिल मिश्रा, दीप चटर्जी, अरविंद गुप्ता, अशोक पांडेय, रमा वर्मा, अनीता सिंह, भूषण अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विनोद जैन, कमलेश दुबे, सोमेश द्विवेदी, राजू जैन, पीई रमैया, चंद्र भूषण झा, महेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप पांडेय, शंकर पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, राजमणि दुबे, विजय सिंह, लक्ष्मण राव, अर्जुन सचदेव, संतोष सिंह, मनोज तिवारी, राम उपकार तिवारी, पुरुषोत्तम देवांगन, सत्येंद्र सिंह, गोपाल बिष्ट एवं गोकुलेश तिवारी हैं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news