महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 फरवरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन में महासमुंद विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव को महासमुंद लोकसभा का सेक्रेटरी का पद मिला है।
मालूम हो कि संजय यादव का नाम उन लोगों में शामिल है जो पार्टी के लिए शुरुआती दौर से मैदानी कार्यकर्ता के रूप में आ आदमी पार्टी की टोपी लगा बैनर लेकर सडक़ पर उतरे थे। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने उन्हें महासमुंद लोकसभा का सचिव नियुक्त किया है। इसके बाद आगामी 8 फरवरी को आप के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के आगमन की जानकारी पार्टी प्रमुखों से मिली है। इसके लिए स्थानीय नेता वृहद रूप से कार्यक्रम आयोजन की तैयारी में लगे हुए हैं।
प्रदेशकार्यकारिणी से मिली जानकारी अनुसार आगामी 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी, बुराड़ी विधायक एवं प्रवक्ता संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, केंद्रीय संगठन प्रभारी संतोष श्रीवास्तव महासमुंद पहुचेंगे। इस दिन आम आदमी पार्टी टाउन हाल कचहरी चौक के पास मेन रोड महासमुंद से एक विशाल रैली निकालेगी। इसके लिए जिला अधिकारियों से परमिशन ले ली गई है। आगंतुुक पदाधिकारियों के ठहरने आदि के लिए सर्किटहाउस में व्यवस्था कर ली गई है।
मीडिया वाट्सएप ग्रुप में रैली के लिए वाहनों, रोड शो के लिए साउंड सिस्टम, रथ और पैदल रोड शो की तैयारी अंतिम चरण में हैं। पार्टी के जिलास्तरीय कार्यकर्ता अपने पदाधिकारियों के साथ स्वागत पॉइंट दादा बाड़ा विठोबा टाकीज से आम्बेडकर चौक, स्वामी चौक,नेहरू चौक, कचहरी चौक और टाउन हाल में व्यवस्था की तैयारी में लगे हुए हैं। जिला पदाधिकारियों के मुताबिक रैली में लगभग 15 सौ लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान सांस्कृतिक लोक नृत्य राउत नाचा की व्यवस्था भी होगी। बहरहाल स्टेज मैनजमेंट, रोड शो, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया टीम, लंच एवं स्टे व्यवस्था, मुलाकात, वाहन व्यवस्था के लिए अलद-अलग टीम कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने में जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर की टीम लगी हुई है।