धमतरी

संकुल समन्वयक ने जाना बच्चों की पढ़ाई का स्तर
03-Feb-2023 6:20 PM
संकुल समन्वयक ने जाना बच्चों की पढ़ाई का स्तर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 3 फरवरी। शासकीय प्राथमिक शाला चुरियारा पारा नगरी में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक बुधवार को रखी गई। उपस्थित सभी सदस्यों एवं पलकों की उपस्थिति में संकुल समन्वयक उमेश सोम छिपली ने टूल्स कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई के स्तर को बारीकी से जाना।

उन्होंने कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं से जोडऩा, घटाना गुणा, भाग ,पहाड़ा, पुस्तक पठन, लिखना, मात्रा, अंग्रेजी के शब्दों को पहचाने व पढऩे का कार्य देकर उनकी क्षमता व प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के पढ़ाई के संतोष जनक स्तर को जानकर प्रसन्नता व्यक्त किया।

उन्होंने इस विद्यालय के पढ़ाई के संतोषजनक स्तर का श्रेय पलकों की सतत निगरानी और सक्रियता को देते हुए कहा कि शिक्षा में जागरूक पालकों का बड़ा योगदान होता है जिसका अनुभव इस विद्यालय में किया जा सकता है। संकुल समन्वयक ने सक्रियता सहभागिता के लिए पालकों की प्रशंसा की। उपस्थित पालकों ने टुल्स कार्यक्रम के लिए इस विद्यालय का चयन करने के लिए संकुल समन्वयक के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में प्रेरणा स्व.सहायता समूह नगरी द्वारा संचालित मध्यान भोजन व्यवस्था को उनकी असमर्थता के कारण शिवानंद महिला स्व सहायता समूह कोटपारा नगरी को देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में डाइट से पहुंचे छात्राध्यापक सुभाष कुमार साहू ने पालकों से चर्चा की। नई शिक्षा नीति के संबंध में विचार विमर्श किया गया। अंगना म शिक्षा तथा संकुल से प्राप्त पाठ्यपुस्तकों की जानकारी दी गई। शाला की आय व्यय, बालक शौचालय निर्माण की आवश्यकता पर विचार किया गया। बच्चों की प्रगति, उच्च कार्यालय से प्राप्त पुस्तकों के अध्ययन पर चर्चा, विद्यार्थी कंप्यूटर फार्म भरने तथा प्रत्येक बच्चों की बायोडाटा ऑनलाइन करने पर चर्चा, शाला में टाईम नल तथा विद्यालय परिसर में आस पास के लोगों द्वारा स्नान करने तथा कपड़ा धोने पर चर्चा, विद्यालय के विभिन्न क्रियाकलापों पर चर्चा इस बैठक के अहम विषयों शामिल में था।

इस आयोजन में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष माधुरी ध्रुव, उपाध्यक्ष देवनाथ कंचन, वार्ड पार्षद अश्वनी निषाद एल्डरमेन नरेश छेदैहा, प्रधान पाठक दीप नारायण दुबे ,शिक्षिका उमेश्वरी भंडारी, सदस्य गण दुर्गा यादव,हेमबाई निषाद, दिलीप साहू, गुलाब सिंह ध्रुव, विश्वासा बाई मरकाम आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news