सरगुजा

बिनकरा में विस स्तरीय कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ आमसभा
03-Feb-2023 7:39 PM
बिनकरा में विस स्तरीय कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ आमसभा

कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य और कई गांवों के लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 3 फरवरी।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधानसभा अंबिकापुर के लखनपुर मंडल के बिनकरा में विधानसभा स्तरीय कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें अंबिकापुर विधानसभा के सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष, पोलिंग बूथ के अध्यक्ष तथा शक्ति केंद्र प्रभारी सहित अंबिकापुर विधानसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। 

सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न कराई गई, जिसमें मुख्य रूप से संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे, विधानसभा प्रभारी रामकृपाल साहू की उपस्थिति में जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न कराई गई। जिसमें संगठन स्तर पर हर पोलिंग बूथ तक जिला के पदाधिकारियों को आने वाले वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए तथा आने वाले समय में पदयात्रा करने के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष ललन  प्रताप सिंह सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं अंबिकापुर विधानसभा स्तरीय कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ आम सभा का आयोजन अंबिकापुर विधानसभा का मध्य ह्रदय स्थल लखनपुर मंडल के बिनकरा में किया गया, जिसमें गोरता निवासी कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य प्रमिला राजवाड़े ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश किया। वहीं ग्राम पंचायत कोसगा और  तराजू के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा आज विधानसभा स्तरीय कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर राजेश अग्रवाल एवं अतिथियों के द्वारा कार्यकर्ताओं को पुष्प हार और भगवा साफा पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत रायपुर से आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और सरगुजा संभाग के प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 वर्षों में बिना किसी भेदभाव के विकास किया था, वहीं लगभग 4 वर्ष की इस कांग्रेस की सरकार ने किसान गरीब नौजवान महिलाओं युवाओं सभी को ठगने का प्रयास किया है, जिसके लिए आने वाले समय में आप सब को इसका जवाब देना है।

जिला के प्रभारी जितेंद्र दुबे ने भी कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। भरत सिंह सिसोदिया,अखिलेश सोनी और पूर्व सांसद कमलभान सिंह,जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह और दिन मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने भी कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में हर पोलिंग बूथ में आप सबको कमल खिलाना है।

आभार व्यक्त नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news