रायपुर

रायपुर, 4 फरवरी। अगले एक, दो दिन में डीएसपी स्तर के अधिकारियों की तबादले होने जा रहे हैं। सब कुछ ठीक रहा तो हमारे संकेतों के अनुसार ही तबादले होंगे। अन्यथा बदलाव भी हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार राजधानी के डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह को रिजर्व लाइन भेजा जा रहा है। वे कुछ माह पूर्व ही दुर्ग से आए थे। वहीं सिंह की जगह दुर्ग भेजे गए सतीश ठाकुर एक बार फिर राजधानी लौट सकते हैं। दुर्ग , बिलासपुर रिजर्व लाइन में डीएसपी निलेश द्विवेदी और मंजूला केरकेट्टा एक दूसरे की जगह भेजे जा रहे हैं। इसी तरह से कुछ माह पूर्व कांकेर भेजे गए आर आई मोहसिन खान रायपुर आर आई के पद पर राजधानी वापस लौट रहे हैं। वर्तमान आर आई वैभव मिश्रा को रायपुर से राजनांदगांव और वहां से भूपेंद्र गुप्ता को कांकेर भेजने की खबर है। इनके अलावा कुछ और आर आई, सुबेदारों को भी इधर उधर किया जा रहा है।