गरियाबंद

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 4 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन सामुदायिक भवन मैनपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री किशोर महानंद प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी पहुंचे। कार्यसमिति की बैठक में महानंद ने कहा कि हम राजनीतिक दल में कार्य करते हैं आज पार्टी यहां तक कार्यकर्ताओं के दम और विचारों और नीतियों से पहुंची है। कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और नीतियों को धरातल पर पहुंचाने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ सब के प्रयास से होना चाहिए। जनसंपर्क जन सम्मान जन नियोजन पर कार्य करते हुए लक्ष्य पर ध्यान रखते हुए कार्य करना चाहिए।
जिला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया गया निर्णय कि चलो गांव की ओर अब जिले स्तर पर दिखने लगा है। भाजपा का ग्रामीण जनता के साथ जोडऩे का एक प्रयास है, जो भविष्य में चलेगा जिला कार्यसमिति की बैठक जिला इकाई के विस्तार और संगठन मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई कार्यकर्ताओं की समीक्षा कर कमियों को दूर करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में एक साथ काम करने को कहा गया है।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकासशील राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। भारत की बढ़ती साख से देश विरोधी ताकते परेशान है ऐसी ताकतें लगातार देश को बदनाम करने और समाज में विघटन पैदा करने का काम कर रही हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा दायित्व है कि ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतों को हम पूरी मुखरता से जवाब दें हमारा भूत सशक्त होगा तो हम ऐसे देश विरोधी ताकतों को जवाब देने के लिए सक्षम होंगे।
कार्यक्रम का संचालन पुनीत राम सिन्हा ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, मुरलीधर सिन्हा, योगेश शर्मा, योगीराज माखन, महेश कश्यप बोधन नायक गुरु नारायण तिवारी दुलार सिन्हा दिलीप साहू आदि उपस्थित थे