कांकेर

कांकेर, 4 फरवरी। जिला कांकेर में पदस्थ विनोद तिवारी प्रधान आरक्षक का लम्बी सेवा अवधि के बाद सेवानिवृत्त होने पर गत दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में विदाई दी गई।
विनोद तिवारी प्रधान आरक्षक क्रमांक 82 दिनांक 04.01.1983 को आरक्षक के पद पर जिला बस्तर जगदलपुर में नियुक्त होकर दिनांक 12.09.1994 तक जिला जगदलपुर, दिनांक 21.09.1994 से 16.12.2002 तक जिला दन्तेवाड़ा, दिनांक 24.12.2002 से 10.04.2003 तक जिला बीजापुर एवं दिनांक 22.04.2003 से अब तक जिला कांकेर के नक्सल प्रभावित थाना दुर्गूकोंदल, कोयलीबेड़ा, कोरर,रावघाट के साथ ही थाना नरहरपुर एवं चौकी कच्चे में अपनी सेवायें दी। दिनांक 10.05.2016 को आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। इस अवसर पर शलभ कुमार सिन्हा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक विनोद तिवारी के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुये उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की। उन्होंने सेवानिवृत्त पश्चात अपने अनुभव का लाभ समाज को देने प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुये विनोद तिवारी को प्रतीक चिन्ह,शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, डॉ अनुराग झा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।