कोण्डागांव
देवेंद्र को राज्य स्तरीय पुरस्कार
04-Feb-2023 8:35 PM

कोण्डागांव, 4 फरवरी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव के स्वयंसेवक देवेंद्र कुमार सेठिया एम ए राजनीतिशास्त्र प्रथम सेमेस्टर को उनके सामाजिक विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार से राज्यपाल ने सम्मानित किया।
जिला संगठक शशिभूषण कन्नौजे के मार्गदर्शन में देवेंद्र सेठिया के द्वारा कोविड वैक्सीनेशन अभियान, रोको-टोको अभियान, कोविड जागरूकता अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान, एनीमिया मुक्त कोंडागांव अभियान में सक्रिय भागीदारी, रक्तदान, एड्स नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम, पौधारोपण, यातायात सुरक्षा सप्ताह अभियान तथा एक सक्रिय मीडिया प्रभारी के रूप में बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया।