कोण्डागांव
मेमन बने झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
04-Feb-2023 8:48 PM
कोंडागांव, 4 फरवरी। कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अमजद ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सह प्रभारी चंदन यादव सप्तगिरी शंकर उल्का के निर्देश पर कोंडागांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसंशा पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कोंडागांव जिलाध्यक्ष के पद पर कोंडागांव निवासी आसिक मेमन को नियुक्त किया है। स्थानीय कांग्रेसजनों समेत क्षेत्रवासियों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है, साथ ही नई नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा के संचार की बात कही।