महासमुन्द

प्रज्ञावतार नाटक का मंचन कई संस्कार भी हुए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 फरवरी। महासमुंद के नये कृषि उपज मंडी में आयोजित 108 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ में हजारों लोगों का पहुंचना जारी है। सुबह से देर रात यहां गायत्री उपासक भारी तादात में पहुंच रहे हैं। कल शनिवार की रात प्रज्ञावतार नाटक के मंचन के पूर्व सुबह 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार कराए गए। बाद इसके शांतिकुंज हरिद्वार से आए ऋषि पुत्रों का संगीत प्रवचन का कार्यक्रम हुआ। आज 5 फरवरी को शाम देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या का आगमन होगा। आज ही शाम दीप महायज्ञ भी आयोजित है।
6 फरवरी को 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व विभिन्न संस्कार के साथ ही पूर्णाहुति होगी। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे ऋषिपुत्रों ने देवपूजन के साथ संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कलश यात्रा के बाद इस यज्ञ का शुभारंभ किया था। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में तथा गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद द्वारा 3 से 6 फरवरी तक 108 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है।
इसी तारतम्य में शनिवार को हेमंत व्यास, हरिप्रसाद चौधरी, मनहरण लाल साहू, अरुण कुमार साहू ने गायत्री मंत्र के साथ देवपूजन किया। शाम को शांतिकुंज हरिद्धार से पहुंचे ऋषि पुत्रों ने भक्तिमय संगीत के साथ ही प्रवचन किया। इसके बाद शाम 7 बजे प्रज्ञावतार नाटक का मंचन दिशा नाट्य कला मंच द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक बोध राम साहू, ललित मेश्राम, रिखीराम साहू, शांतू लाल साहू, जगमोहन साहू, परस चौहान, ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र नायक, प्रभात उपाध्याय, श्याम दुबे, डोमार साहू, धनीराम साहू, जगदीश साहू, विश्राम साहू, मुकेश श्रीवास्तव, प्रताप महंती, कैलाश राठी, भारत साहू, नरेश साहू, पूर्णिमा साहू, गंगा साहू, मीना नायक, नीतू साहू, दुलारी चंद्राकर, शांतेश्वरी चौहान, हेमीन साहू, अहिल्या गुप्ता, प्रेमलता साहू, निशा चंद्राकर, सुनीता चंद्राकर आदि का सराहनीय योगदान रहा।