रायपुर

10 लाख का 104 ग्राम शुगर जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 फरवरी। ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले पंजाब के 2 अंतर्राज्यीय पैडलर गिरफ्तार किए गए हैं।इनके पास से 104 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। पुलिस ने इसकी कुल कीमत लगभग 10 लाख रूपए आंका है।
दोनो पैडलर मूलत: तरनतारन पंजाब के निवासी हैं।सरस्वती नगर पुलिस ने धारा 21(बी), 29 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि सरस्वती नगर के चांदनी चौक स्थित रेल्वे स्टेशन गली पास दो व्यक्ति अपने पास ब्राउन शुगर रखे हैं। इसकी डिलीवरी कबीर नगर निवासी रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर को करने वाले है।
पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर फरार हो गया। पुलिस ने दौड़ाकर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन लोगों ने अपना नाम कंवलजीत सिंह उम्र 22 साल निवासी ग्राम जौरा थाना सराली ,बलराज सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम सुरसिंह थाना बिकिबिन्द तरनतारन पंजाब का होना बताया। उनकी तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर मिला। इसे ब पंजाब से लाकर कबीर नगर निवासी रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर को देने आना बताया गया। उनके कब्जे से 104 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती लगभग 10 लाख रूपए जप्त किया गया। रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर पूर्व में भी नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरणों में कई बार जेल जा चुका है। जो फरार है।