राजनांदगांव
डिलापहरी में भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन
05-Feb-2023 4:39 PM

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 फरवरी। ग्राम डिलापहरी में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 27 जनवरी से 04 फरवरी तक समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसका समापन 4 फरवरी को भंडारा कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कथावाचक घनश्याम तिवारी बखत रेंगाकटेरा व परायणकर्ता पं. रामेश्वर तिवारी ने किया। संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह ग्राम डिलापहरी सहित आसपास के लोगों ने रसपान किया। उक्त जानकारी घनश्याम पाटल ने दी है।