रायपुर

विप्र परिचय सम्मेलन में तीन सौ युवक, युवतियों ने अपनी पसंद बताई
05-Feb-2023 5:04 PM
विप्र परिचय सम्मेलन में तीन सौ युवक, युवतियों ने अपनी पसंद बताई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 फरवरी।
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवम् सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ ग के संयुक्त तत्वावधान मे शनिवार को श्रीदूधाधारी सत्संग भवन में युवक-युवति परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  निगम के सभापति प्रमोद दुबे, वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे, कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल विशेष आमंत्रित अतिथि थे।

अध्यक्ष अरविंद ओझा एवम् संयोजक नितिन कुमार झा ने बताया कि युवक-युवती के पंजीयन हेतु तीन सौ से ज्यादा पंजीयन प्राप्त हुए थे. सभी का वाचन मंच से किया गया. युवक-युवती एवम् जो युवा उपस्थित नहीं हो पाये उनके अभिभावक मंच में आकर विवाह इच्छुक के जीवन वृतांत से सभा को परिचत कराया। प्राप्त बॉयोडेटा  की स्मारिका मिलन-2023 का सभा स्थल पर वितरण भी किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन नमिता शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन गुणा निधि मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा,  महासचिव द्वय सुनील ओझा, अजय अवस्थी, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, उपाध्यक्ष मिथलेश रिछारिया, सचिव प्रीति मिश्रा, यशवंत पुरोहित, रज्जन अग्निहोत्री, ओमप्रकाश मिश्रा, सतीश शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, नितिन शर्मा, उमेश शर्मा, रामवृत्त तिवारी,  आदि विशेष सक्रिय रहे. कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अरुण शुक्ला, राघवेन्द्र मिश्रा, सरयूपारिणी ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष दशरथ प्रसाद शुक्ला, अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समितिअध्यक्ष योगेश तिवारी, छत्तीसगढ़ केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष सतीश शर्मा, साधना महिला मंडल अध्यक्ष साधना शर्मा, आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन अध्यक्ष बबीता दुबे, लोरमी से राकेश तिवारी, बिलासपुर रेखेन्द्र तिवारी, दिव्यांजली, अम्बिकापुर से आर. के. पाण्डेय, कसडोल से वर्षा शर्मा, बेमेतरा से कनकलता मिश्रा, उमा तिवारी, गरियाबंद से गिरीश शर्मा, बसंत मिश्रा, शैलेश शर्मा धन्नू, डा. विकास पाठक, ललित दुबे, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा, सुरभि शर्मा, पल्लवी नर हरी होता, अभिलाषा रमाकांत दुबे, ललिता विनोद ठाकुर, वीणा ठाकुर, गीतिका दिलीप झा।

अणिमा शर्मा, अर्चना तिवारी, वशुधा तिवारी, रजनी पाण्डेय, सुलभा पाण्डेय, निकिता तिवारी, सुमन पाण्डेय, अर्चना वोरा, रंजना दीवान आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news