दुर्ग

कुम्हारी, 5 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा संगठन महामंत्री, पवन साय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया द्वारा कुम्हारी मंडल अध्यक्ष हेतु पूर्व पार्षद राजू निषाद की नियुक्ति की गई। लंबे समय से मंडल अध्यक्ष के घोषणा का लोग इंतजार कर रहे थे। मंडल अध्यक्ष के रूप में राजू निषाद के नाम की घोषणा होते ही लोगों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष पी.एन. दुबे , योगेश साहू, माखन कोसरिया ,निश्चय वाजपेयी ,पप्पू तिवारी ,गोल्डी गोस्वामी, कैलाश सोनकर ,रामाधार शर्मा, राजकुमार सिंह,मिथिलेश यादव ,राम कुमार सोनी, अवधेश शुक्ला, फिंगेश्वर साहू , गिरीश सोनी ,आशीष शुक्ला, दीपक चतुर्वेदी, लोकेश साहू ,ओंकार प्रसाद मारकंडे, विनोद बंजारे,वीरेंद्र सिंह, विकास सोनकर,आयुषी पांडेय, तृप्ति चंद्राकर, रीता पांडेय,रागिनी निषाद, सुनीता कुर्रे, उमाकांत साहू, उधो साहू ,गोविंद बघेल, सुजीत यादव, सुमित द्विवेदी, बॉबी श्रीवास्तव,आशीष पटवा,दीपक बैस, इमरान रिजवी, शुभम पांडेय, सौरभ पांडेय, देवेंद्र साहू, मोहित पटेल, मनोज पटेल, राहुल वर्मा, विक्की सोनी, गोलू साहू सहित कई शुभचिंतकों ने बधाई दी।